BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दर्दनाक: एक ही परिवार के चार लोगों ने लगाई फांसी

by bnnbharat.com
September 19, 2020
in समाचार
पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या
Share on FacebookShare on Twitter

राजस्थान: राजस्थान की राजधानी जयपुर के कानौता थाना क्षेत्र में सामूहिक आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जयपुर के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब एक ही परिवार के चार लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि परिवार कर्ज के बोझ तले दबा था और रोज-रोज कर्ज के पैसे मांगे जाने से परेशान भी था. जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार ज्वैलरी का कारोबार करता था. कल दिन में इनके घर पर एक महिला आई थी. महिला इन लोगों से पैसे मांग रही थी और परिवार को बेइज्जत करके गई थी.

जानकारी के मुताबिक, मृतक परिवार ने महिला से कहा था कि दुकान और घर बेचने के बाद उसके पैसे वापस कर दिए जाएंगे. लेकिन रात को ही इस परिवार के चार सदस्यों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इनमें से तीन ने हॉल में जबकि चौथे ने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या की. फंदे पर लटके दो लोगों के पैर भी बंधे हैं. पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. मौके पर एफएसएल टीम को बुलाई गई है. हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

वहीं, जयपुर पूर्व के एडिशनल डीसीपी मनोज चौधरी ने बताया कि कानौती थाना क्षेत्र जामरोली के राधिका विहार में एक सर्राफा परिवार के चार लोगों के शव मकान में मिले हैं. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह परिवार अलवर का रहने वाला था और पांच साल से जयपुर में सर्राफा का काम कर रहा था.

फिलहाल पैसे का लेन-देन और कर्ज के कारण आत्महत्या करने का मामला सामने आ रहा है. एफएसएल की टीम मौके पर जांच कर रही है. पूछताछ के लिए दो-तीन लोगों को बुलाया गया है. मरने वालों में परिवार के मुखिया 45 वर्षीय सदासव देसाई, 41 वर्षीय उनकी पत्नी और 20 तथा 23 वर्ष के दो पुत्र शामिल हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रियंका गांधी ने 12460 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र

Next Post

डेटा में पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए, ताकि सही आंकड़े सामने आए: CM गहलोत

Next Post
लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है: CM गहलोत

डेटा में पूरी पारदर्शिता बरती जानी चाहिए, ताकि सही आंकड़े सामने आए: CM गहलोत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d