मध्यप्रेदश: रीवा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और करीब दो दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है. घटना उस वक्त हुई जब एक बस की ट्रकसे भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई. लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही उनकी सांसों पर ब्रेक लग गए. हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पतला पहुंचाया है.
जानकारी के अनुसार, हादसा गुढ़ बाइपास के पास सुबह 6 बजे के करीब होना सामने आया है. प्रशासन ने 9 लोगों की मौत होने की पुष्टी की है.
जानकारी के अनुसार, बस में करीब पांच दर्जन लोग सवार थे. यात्री बस ट्रक से भिड़ंत के कारण पलटी खा गई. इस दौरान 9 लोगों के जीवन पर काल टूट पड़ा और मौत हो गई. इस हादसे में करीब दो दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्तीय कराया है. स्थानीय लोगों ने कहा कि बस तेज गति से जा रही थी. इस दौरान अनियंत्रित होकर यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. हादसे को देख लोगों की रुह कांप उठी.

