BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के उपलक्ष्य पर किया गया चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन

by bnnbharat.com
October 31, 2019
in समाचार
‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के उपलक्ष्य पर किया गया चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन

'राष्ट्रीय एकता दिवस' के उपलक्ष्य पर किया गया चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन

Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी: भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, फील्ड आउटरीच ब्यूरो, गुमला इकाई ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के उपलक्ष्य पर राजकीयकृत मध्य सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कालामाटी, खूंटी के प्रांगण में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया.

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों और कार्यों को सबके बीच लाकर जागरूकता पैदा करना था. कार्यक्रम का प्रारंभ एकता रैली से किया गया जिससे आज आस-पास के गांव में एकता का संदेश फैलाया गया.

‘रन फॉर यूनिटी’ के तहत कार्यक्रम स्थल पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद एकता दौड़ का आयोजन कराया गया एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.

मुख्य अतिथि प्रवीण सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने एकता शपथ दिलवाया और कहा की सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन एक मिसाल है और हम सबको उनकी जीवनी से कुछ न कुछ सीखना चाहिए.

क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी महविश रहमान ने बताया कि बच्चों के लिए ‘एकता दिवस’ विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बहुत सुंदर चित्र बनाए थे और उनके विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया.

क्षेत्रीय प्रचार सहायक अंजनी कुमार ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता का विषय था सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी और उसके विजेताओं को गुमला इकाई द्वारा पुरस्कृत किया गया. साथ ही एकता के विषय पर नुक्कड़ नाटक, लोक गीत एवं नृत्य भी लोगों के लिए लोगों के मनोरंजन के लिए आयोजित कराये गए.

मुखिया हरमन टोप्पो, विद्यालय अध्यक्ष नारू मुंडा, रबिन्द्र राम, डिम्बू तिर्की, प्रबंधन समिति सदस्य, वार्डेन प्रेमलता एवं शिक्षके, विद्यार्थी, प्रेस मीडिया इत्यादि के बीच एक सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से देश की राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के महत्व को प्रदर्शित किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हर प्रखंड में एक लीडर स्कूल विकसित करे : डॉ डी के तिवारी

Next Post

ज़िला दुर्गा पूजा समिति ने 201 छठ व्रतियों को निशुल्क छठ सामग्री का किया वितरण

Next Post
ज़िला दुर्गा पूजा समिति ने 201 छठ व्रतियों को निशुल्क छठ सामग्री का किया वितरण

ज़िला दुर्गा पूजा समिति ने 201 छठ व्रतियों को निशुल्क छठ सामग्री का किया वितरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d