जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला हुआ है. ये हमला अनंतनाग के डीसी ऑफिस के सामने हुआ है. इस हमले में 5 लोग घायल हो गए हैं. घायल होने वालों में सुरक्षा बल के जवान हैं या स्थानीय निवासी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है.
बता दें कि आज जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के 2 महीने हो गए हैं. आतंकियों के जरिए लगातार जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में कदम उठाए जा रहे हैं. इसी बीच अनंतनाग में इस हमले को अंजाम दिया गया है. वहीं LoC से भी पिछले कई दिनों से आतंकी भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश को अंजाम दे रहे हैं.
इससे पहले पिछले हफ्ते ही जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच दो अलग-अलग जगहों पर एक साथ मुठभेड़ की घटना सामने आई थी. इस घटना में छह आतंकवादी मारे गए थे. जिनमें से तीन पाकिस्तानी नागरिक थे. मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया था, जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.

