BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खुफिया जानकारी चुराने की साजिश कर रहा PAK, जवानों को भेज रहा ‘फर्जी आरोग्य सेतु एप’

by bnnbharat.com
May 1, 2020
in Uncategorized
खुफिया जानकारी चुराने की साजिश कर रहा PAK, जवानों को भेज रहा ‘फर्जी आरोग्य सेतु एप’

खुफिया जानकारी चुराने की साजिश कर रहा PAK, जवानों को भेज रहा 'फर्जी आरोग्य सेतु एप'

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारतीय सेना ने अपने जवानों को फोन हैकिंग को लेकर एक अलर्ट भेजा है. इसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी एजेसिंयां भारत के आरोग्य सेतु एप की तरह ही फर्जी एप का इस्तेमाल कर रही हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, आर्मी के दो जवानों ने गोपनीयता की शर्त पर यह जानकारी दी है.

इस तरह की खबरें थीं कि पाकिस्तानी ऑपरेटर्स भारतीय जवानों के ह्वाट्सएप ग्रुप पर ‘फर्जी आरोग्य सेतु एप’ भेज रहे हैं. सेना की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि जवान आरोग्य सेतु एप केवल सरकारी वेबसाइट, गूगल प्ले या फिर एप्पल एप स्टोर से ही डाउनलोड करें.

अधिकारी ने बताया कि मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने को लेकर बनी साइबर सिक्योरिटी नीतियों को एक बार फिर से सबको बताया गया है.

रिपोर्ट के मुताबकि, डाउनलोड किए जाने के दौरान फर्जी एप उपयोगकर्ता से इंटरनेट का इस्तेमाल करने और अतिरिक्त एप्लीकेशन पैकेज इंस्टॉल करने की इजाजत देने को कहता है. इसके बाद, यह लिंक फेस डॉट एपीके, आईएमओ डॉट एपीके, नॉर्मल डॉट एपीके, ट्रूसी डॉट एपीके, स्नैप डॉट एपीके और वाइबर डॉट एपीके को फोन में इंस्टॉल कर देता है.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके बाद ये वायरस हैकर को यूजर्स के स्मार्टफोन में मौजूद जानकारियों और फोन की गतिविधियों को जानने में सक्षम कर देते हैं. इसे देखते हुए सैनिकों को अपने मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया और ईमेल पर संदिग्ध लिंक खोलते समय सावधान रहने को कहा गया है.

मालूम हो कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के मकसद से आरोग्य सेतु एप सरकार की ओर से लाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में कहा था कि ‘यह सुनिश्चित किया जाए कि एप भारी संख्या में डाउनलोड हो.’

सरकार की ओर से सभी नागरिकों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने का सुझाव दिया है. इस एप के जरिए कोविड-19 पॉजिटिव की कंटेक्ट-ट्रेसिंग का पता लगाया जा सकता है. साथ ही कोविड-19 से जुड़ी एडवायजरी के बारे में भी अलर्ट मिल सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना के खिलाफ लंबी चलने वाली है लड़ाई, निपटने के लिए बुलाएं विधानसभा सत्र: अखिलेश

Next Post

कंटेनमेंट जोन में ड्यूटी कर रहे 40 पुलिसवालों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव

Next Post
कंटेनमेंट जोन में ड्यूटी कर रहे 40 पुलिसवालों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव

कंटेनमेंट जोन में ड्यूटी कर रहे 40 पुलिसवालों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d