BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाक के गृह मंत्री ने कहा… कोई भी देश नहीं दे रहा पाकिस्तान का साथ

by bnnbharat.com
September 12, 2019
in समाचार
पाक के गृह मंत्री ने कहा… कोई भी देश नहीं दे रहा पाकिस्तान का साथ

Pak Home Minister said ... no country is supporting Pakistan

Share on FacebookShare on Twitter

इस्लामाबाद: कश्मीर को लेकर दर-दर की ठोकरें खा रहे पाकिस्तान को किसी भी देश का साथ नहीं मिल रहा है. वह सारी दुनिया में जाकर अपने लिए समर्थन की मांग कर रहा है लेकिन कोई भी देश उसके साथ खड़े होने के लिए तैयार नहीं हैं. आखिरकार पाकिस्तान ने भी यह बात कबूल लिया कि उसे किसी भी देश का समर्थन नहीं मिल रहा है.

पाकिस्तान के गृह मंत्री ब्रिगेडियर एजाज अहमद शाह ने बुधवार को कबूल लिया कि कश्मीर पर कोई भी देश पाकिस्तान का साथ नहीं दे रहा है. उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद कश्मीर मुद्दे पर अपने रुख से अंतरराष्ट्रीय समुदाय का समर्थन पाने में नाकाम रहा है, साथ ही मंत्री ने पाकिस्तान की दुनिया भर में छवि खराब करने के लिए इमरान खान और उनकी सरकार को दोषी ठहराया है.

एजाज अहमद ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को हम पर विश्वास ही नहीं है. जब हम कहते हैं कि भारत ने कश्मीर में कर्फ्यू लगाया है और वहां के लोगों को दवाएं नहीं दे रहा है, तो दुनिया हमारी बात पर भरोसा नहीं करती है, लेकिन अगर भारत कोई भी बात कहता है तो अंतरराष्ट्रीय समुदाय उस पर भरोसा करता है. दुनिया हमारी बातों को गंभीरता से नहीं ले रही है. मंत्री ने पाकिस्तान की छवि बिगाड़ने के लिए इमरान खान के साथ-साथ पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो, परवेज मुशर्रफ को भी जिम्मेदार बताया है.

अभी हाल ही में जेनेवा में हुए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) सत्र के दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने दावा किया था कि भारत ने अनुच्छेद 370 के हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर को जेलखाने में बदल दिया है, साथ ही कहा था कि कश्मीर में मानवाधिकारों का हनन हो रहा है.

इसके जवाब में भारत ने कहा था कि पाकिस्तान कश्मीर को लेकर मनगढ़ंत कहानी कह रहा है. वह खुद एक ऐसा देश हैं जहां आतंकवादी पनपते हैं. पाकिस्तान खुद सीमा पार से आतंकवाद का संचालन कर रहा है. इससे पहले भी संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को किसी भी देश का समर्थन नहीं मिला था. गौरतलब है कि अमेरिका, फ्रांस और रूस जैसे मुल्कों ने भारत के कदम को लेकर समर्थन दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

श्रीलंका के खिलाड़ियों के पाकिस्तान न आने पर अख्तर ने निराशा जताई

Next Post

आज जारी होगा सीएचएसएल टायर 1 परीक्षा का रिजल्ट

Next Post
आज जारी होगा सीएचएसएल टायर 1 परीक्षा का रिजल्ट

आज जारी होगा सीएचएसएल टायर 1 परीक्षा का रिजल्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d