BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मसूद अजहर पर पाक ने एक बार फिर बोला झूठ

by bnnbharat.com
February 18, 2020
in समाचार
मसूद अजहर पर पाक ने एक बार फिर बोला झूठ

मसूद अजहर पर पाक ने एक बार फिर बोला झूठ

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः आतंकियों को पनाह देने में पाक की भूमिका जगजाहिर है. ओसामा बिन लादेन, हाफिज सईद सहित कई ऐसे खौफनाक चेहरे हैं जो ब्लैक लिस्टेड होते हुए पाकिस्तान की सरजमीं पर सिर उठाकर तमाम सरकारी सुविधा से लैस होकर घूम रहें हैं.

लेकिन इस बार भी पड़ोसी देश पाकिस्तान का झूठ एकबार फिर बेनकाब हो गया है. उसने हाल में आतंकी मसूद अजहर के लापता होने की बात कही थी, लेकिन अब पता चला है कि वह पाकिस्तान में ही छिपकर रहा है और पाकिस्तान सरकार को इसकी जानकारी भी है.

मिली जानकारी के मुताबिक, भारत का मोस्ट वॉन्टेड आतंकी मसूद अजहर फिलहाल पाकिस्तान के बहावलपुर शहर में रह रहा है. बहावलपुर के रेलवे लिंक रोड पर उसका ठिकाना है. खबरों के मुताबिक, जिस जगह मसूद अजहर छिपा है वह बहावलपुर आतंकी हेडक्वॉर्टर के पीछे है.

वहां काफी तगड़ी सिक्यॉरिटी भी है. कहा तो ये भी जाता है कि जहां मसूद अजहर छिपा है, उस घर में बम हमले का भी कोई असर नहीं होगा. मसूद के अन्य तीन ठिकानों का भी पता चला है। इसमें कसूर कॉलोनी बहावलपुर, मदरसा बिलाल हबसी खैबर पख्तूनख्वा और मदरसा मस्जिद-ए-लुकमान खैबर पख्तूनख्वा शामिल हैं.

बता दें कि 2016 में हुए पठानकोट हमले से संबंधित जो डोजियर पाकिस्तान को सौंपा गया था उसमें एक फोन नंबर ऐसा था जिसका लिंक बहावलपुर टेरर फैक्टरी से था. अजहर के ठिकानों का पता ऐसे वक्त में चला है जब पाकिस्तान फाइनैंशल ऐक्शन टास्क फोर्स (FATF) के सामने यह कह रहा है कि मसूद अजहर लापता हो गया है.

हाल में पाकिस्तान ने आतंकी हाफिज सईद को तो टेरर फंडिंग के लिए करीब 5 साल की सजा सुनाई है लेकिन अजहर और मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड जकिउर रहमान लखवी पर कार्रवाई न करने के लिए उसकी खिंचाई भी होती रही है.

मसूद अजहर जैश-ए-मोहम्‍मद का सरगना है और भारत में हुई कई आतंकी घटनाओं का मास्टरमांइड है. पिछले साल पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी भी जैश ने ही ली थी. पाकिस्तान में मौजूद जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के बारे में रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि गुपचुप तरीके से उसे जेल से निकाल दिया गया है.

टॉप इंटेलिजेंस सूत्रों के मुताबिक जैश सरगना का स्वास्थ्य काफी खराब है. खराब सेहत के कारण मसूद इन दिनों संगठन के काम से दूर है और उसका भाई ही संगठन का काम देख रहा है. मसूद का भाई अब्दुल रऊफ असगर ही इन दिनों उसकी ‘आतंक की फैक्ट्री’ चला रहा है.

यह भी पढ़ेंः

आतंकवादी घोषित हुए… मसूद अजहर, हाफिज सईद, दाऊद इब्राहिम और लखवी

भारत के खिलाफ पाक की नापाक साजिश,आतंकी मसूद अजहर को चुपके से किया रिहा

जैश-ए-मोहम्‍मद सरगना मसूद अजहर पर पाक ने चली नापाक चाल

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारतीय सेलिब्रिटी बने विराट कोहली, सोशल मीडिया पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स

Next Post

गैरेज से स्कूल के क्लर्क का शव बरामद, हत्या की आशंका

Next Post
गैरेज से स्कूल के क्लर्क का शव बरामद, हत्या की आशंका

गैरेज से स्कूल के क्लर्क का शव बरामद, हत्या की आशंका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d