नई दिल्ली: भारत में 59 चाइनीज ऐप को बंद किए जाने के बाद अब पाकिस्तान में भी टिक-टॉक के बैन की जाने की मांग होने लगी है. भारत के बाद अब पाकिस्तान ने भी चीन के बीगो ऐप को बैन किया और उसके बाद टिकटॉक को अंतिम चेतावनी दी है.
पाकिस्तान ने अश्लील और गलत कंटेंट दिखाने पर यह बैन लगा दिया है. बता दें, इससे पहले पाकिस्तान ने गेमिंग ऐप पबजी पर बैन लगा दिया.
गौरतलब है कि लाहौर हाईकोर्ट में दायर एक याचिका में टिक टॉक पर तत्काल बैन लगाने की मांग की गई थी. उन्होंने कहा था कि टिकटॉक सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि और रेटिंग की लालच में पोनोग्राफी का बड़ा स्रोत बन गया है. पाकिस्तान सरकार की ओर से कहा गया है कि टिकटॉक और बीगो के बारे में लोगों से कई सारी शिकायतें मिली थी.

