BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के जाल में फंसा सेना का जवान, जासूसी के आरोप में गिरफ्तार

by bnnbharat.com
March 14, 2021
in समाचार
पुलिस के वेश में हथियार के बल पर अवैध वसूली करने वाला एक फर्जी पुलिसकर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

जयपुर. पाकिस्तान की खुफिया एजेंट के जाल में फंसकर सेना में जासूसी करने वाले एक जवान को गिरफ्तार किया गया है. बताया गया है कि भारतीय सेना का यह जवान, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की एक महिला एजेंट के जाली फेसबुक अकाउंट के जरिये उससे जुड़ा था. आरोप है कि इसी FB अकाउंट के जरिये सामरिक महत्व की कई जानकारियां उसने पाकिस्तानी एजेंट तक पहुंचाई. लक्ष्मणगढ़ के रहने वाले संदिग्ध आकाश महरिया को इस आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है.

एडीजी इंटेलिजेंस उमेश मिश्र ने बताया कि संदिग्ध जवान ने भारतीय सेना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को पहुंचाई. मामले में संदिग्ध आकाश महरिया के ऊपर ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. उससे कई सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की, जिसके बाद यह मुकदमा दर्ज किया गया.

में जानकारी में आया कि आकाश महरिया काफी समय से जासूसी गतिविधियों में सक्रिय था. इस मामले में सबसे पहले इंटेलिजेंस जयपुर को प्राप्त इनपुट के आधार पर गोपनीय रूप से निगरानी रखते हुए डेवलप किया गया. जिसके बाद समस्त कार्रवाई को अंजाम देने के लिए सीआईडी की विशेष टीम और मिलिट्री इंटेलिजेंस द्वारा खुफिया तरीके से निगरानी रखी जा रही थी.

महरिया के सेना से छुट्टी लेकर गांव आने पर सभी एजेंसियों द्वारा पूछताछ की गई. पूछताछ में सामने आया कि आकाश महरिया साल 2018 में सेना की भर्ती में शामिल हुआ था. साल 2019 में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद जुलाई से पाकिस्तानी महिला एजेंट द्वारा छद्म नाम से बनाई गई. फेसबुक अकाउंट से रिक्वेस्ट आने के बाद जुड़ गया

पूछताछ में आरोपी आकाश ने अपने मोबाइल से पाकिस्तान महिला एजेंट से संपर्क में रहने और भारतीय सेना के सामरिक महत्व की सूचनाएं भेजना बताया है. आरोपी के मोबाइल का तकनीकी परीक्षण कराए जाने पर सामरिक महत्व की सूचनाएं और पाकिस्तानी महिला एजेंटों से कई प्रकार की अश्लील चैटिंग का रिकॉर्ड भी मिला है. आरोपी आकाश का मोबाइल जप्त कर लिया गया है. अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांग कर विस्तृत पूछताछ की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वेज की जगह मिला था नॉन वेज पिज्जा, अमरीकी पिज्जा कंपनी पर महिला ने ठोका 1 करोड़ रुपये का दावा

Next Post

RLSP-JDU के विलय की घोषणा

Next Post
रामेश्वर उरांव की बिहारियों व मारवाड़ी समाज पर की गई टिप्पणी समाज को विभाजित करने वाला: श्रवण कुमार

RLSP-JDU के विलय की घोषणा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d