BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाकिस्तान ने लगाया भारत पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप

by bnnbharat.com
September 9, 2019
in समाचार
पाकिस्तान ने लगाया भारत पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप

Pakistan accuses India of supporting terrorism

Share on FacebookShare on Twitter
नई दिल्ली : बौखलाया पाकिस्तान लगातार कश्मीर मुद्दे पर भारत के खिलाफ माहौल बनाने में लगा हुआ है, लेकिन उसे कहीं से भी सफलता नहीं मिल रहा है. इसी बात से तिलमिलाए पाक ने एक और घटिया चाल चलते हुए भारत पर आतंकवाद का समर्थन करने का झूठा आरोप लगाया है. पिछले हफ्ते पाकिस्तान ने भारत को एक डोजियर सौंपा है जिसमें उसने दावा किया है कि भारतीय एजेंसिया पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन कर रही हैं.

इस डोजियर को भारतीय अधिकारियों ने झूठ का पुलिंदा और प्रोपेगैंडा बताते हुए खारिज कर दिया है. अधिकारियों ने डोजियर को पाकिस्तान का भारत को बदनाम करने की कोशिश वाला बताया है, फिलहाल यह साफ नहीं है कि पड़ोसी देश ने यह झूठा डोजियर क्यों सौंपा लेकिन भारतीय अधिकारियों के अनुसार इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. जिसमें भारत का लगातार पाकिस्तान के सामने करतारपुर कॉरिडोर को लेकर चिंता जाहिर करना एक कारण हो सकता है.

दरअसल, भारत ने पाक से कहा है कि वह खालिस्तानी समर्थकों द्वारा इस कॉरिडोर के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए, हो सकता है इसी बात से ध्यान भटकाने के लिए उसने यह डोजियर सौंपा हो. पिछले हफ्ते करतारपुर कॉरिडोर पर भारत-पाक के अधिकारियों की बातचीत हुई थी लेकिन बैठक में उसने सारी शर्तें मानने से इनकार कर दिया था. 4 सितंबर को हुई इसी बैठक के दौरान नापाक हरकत करते हुए पाकिस्तान ने यह डोजियर सौंपा था.

जहां भारत ने एक बार फिर अलगाववादी तत्वों की गतिविधियों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी. वहीं इस डोजियर का दूसरा कारण कश्मीर मामले पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को निशाना बनाना भी हो सकता है. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) और संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान कश्मीर मुद्दा उठा सकता है. यूएनएचआरसी में पाकिस्तान तथाकथित भारतीय अत्याचारों पर एक प्रस्ताव पेश कर सकता है.

वहीं भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस मसले पर भारत का समर्थन करने के लिए कई सदस्य देशों से बात की है. माना जा रहा है कि पाकिस्तान घाटी में अपनी आतंकी गतिविधियों और संभावित आतंकी हमलों को छुपाने के लिए इस डोजियर को एक स्रोत के रूप में इस्तेमाल कर सकता है. पाकिस्तान भारतीय अधिकारियों पर आरोप लगाता रहा है कि वह कश्मीर के मानवाधिकार मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान पर झूठे आरोप लगाते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखण्ड के 15 लाख गरीबों को मिलेगा 300 रुपये का ऊनी कम्बल

Next Post

अपनी पहली ऐतिहासिक फिल्म में, अक्षय बनेंगे पृथ्वीराज चौहान

Next Post
अपनी पहली ऐतिहासिक फिल्म में, अक्षय बनेंगे पृथ्वीराज चौहान

अपनी पहली ऐतिहासिक फिल्म में, अक्षय बनेंगे पृथ्वीराज चौहान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d