BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारत ने दिया मुहंतोड़ जवाब

by bnnbharat.com
October 13, 2019
in समाचार
पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारत ने दिया मुहंतोड़ जवाब

Pakistan again violated ceasefire, India gave a befitting reply

Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू-कश्मीर:  पाकिस्तान सीमापार से लगातार गोलीबारी कर सीजफायर की घटनाओं को अंजाम दे रहा है. वहीं पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है. पाकिस्तान ने इस बार कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में सीजफायर तोड़ा है. पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के फायरिंग और गोलाबारी की. वहीं पाकिस्तान ने फायरिंग मेें नागरिक क्षेत्रों को भी निशाना बनाया.

समाचार एजेंसी के मुताबिक हीरानागर सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजरों ने अचानक ही फायरिंग शुरू कर दी. जबकि भारत की ओर से किसी तरह की भी उकसावे वाली कार्रवाई नहीं की गई थी. पाकिस्तान की ओर से फायरिंग आज सुबह 5.30 तक जारी रही. बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजरों की कार्रवाई का  मुहंतोड़ जवाब दिया.

इस कार्रवाई में एक जवान शहीद हो गया. शहीद का नाम संतोष गोप है. संतोष गुमला जिला के सिसई प्रखंड स्थित टेंगरा ममरला गांव का रहने वाला है. परिजनों को इसकी सुचना कर्नल ने दी जिसके बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. जानकारी के अनुसार शहीद का पार्थिव शरीर कल आएगा. इस खबर से परिवार और इलाके में शोक का माहौल है.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम उल्लंघन
इस साल के प्रथम नौ महीनों के दौरान में पांच सालों में सबसे ज्यादा रहा है. भारतीय सेना के आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में 2 अक्टूबर तक 2,225 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जिसका मतलब है कि इस अवधि के दौरान उसने एक दिन में औसतन आठ बार संघर्षविराम उल्लंघन किया. इसकी तुलना में, 2018 में पूरे वर्ष के दौरान पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन की कुल संख्या 1,629 थी. दरअसल बालाकोट एयरस्ट्राइक और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किये जाने के बाद पाकिस्तान ने संघर्षविराम उल्लंघन तेज कर दिया है.

रिपोर्ट के मुताबिक संघर्षविराम उल्लंघन के ज्यादातर मामले पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने की कोशिशों से जुड़ी है. खुफिया रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों को नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के लिए माकूल मौका मिलने पर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराने की कोशिश की जाती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हिंदू स्कूल में छठ व्रतियों को लागत मूल्य पर फल उपलब्ध कराएगी छठ फल वितरण समिति

Next Post

27 लाख कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा

Next Post
27 लाख कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा

27 लाख कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d