BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

श्रीलंकाई खिलाड़ियों के पीछे हटने का दोष पाकिस्तान ने भारत पर मढ़ा

by bnnbharat.com
September 10, 2019
in समाचार
श्रीलंकाई खिलाड़ियों के पीछे हटने का दोष पाकिस्तान ने भारत पर मढ़ा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली :  श्रीलंका के 10 क्रिकेट खिलाड़ियों ने अपनी सुरक्षा की चिंता को लेकर पाकिस्तान दौरा करने से इंकार कर दिया तो बौखलाए पाकिस्तान ने इसका भी दोष भारत पर मढ़ दिया. पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवद हुसैन चौधरी ने कहा है कि भारत ने श्रीलंका के खिलाड़ियों को पाकिस्तान दौरा न करने की धमकी दी है और इसी कारण श्रीलंकाई खिलाड़ी पाकिस्तान में आकर खेलने से मुकर गए हैं.

चौधरी ने यह भी दावा किया कि भारत ने यह कहा है कि अगर श्रीलंकाई खिलाड़ी पाकिस्तान दौरे पर गए तो उनका आईपीएल करार खत्म कर दिया जाएगा.

चौधरी ने अपने ट्वीट में कहा, “एक खेल कमेंटेटर ने मुझसे कहा कि भारत ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों को धमकी दी है कि अगर वे पाकिस्तान खेलने गए तो उनका आईपीएल करार खत्म कर दिया जाएगा. यह काफी नीच हरकत है.  इसकी निंदा की जानी चाहिए . यह भारतीय खेल अधिकारियों की ओछी हरकत है. ”

उल्लेखनीय है कि श्रीलंका के कम से कम 10 खिलाड़ियों ने सोमवार को पाकिस्तान दौरे से अपना नाम वापस ले लिया है. श्रीलंका को सितम्बर-अक्टूबर में पाकिस्तान दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है.

जिन खिलड़ियों ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान दौरे से नाम वापस लिया है, उनमें वनडे टीम के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने, टी-20 कप्तान लसिथ मलिगा, पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, अकिला धनंजय, सुरंगा लकमल, दिनेश चंडीमल और दिमुथ करुणारत्ने शामिल हैं.

एसएलसी ने कहा कि खिलाड़ियों को सीमित ओवरों की सीरीज के लिए सुरक्षा प्रबंधों के बारे में बताया गया था और फिर उन्हें इस पर फैसला लेने के लिए कहा गया था. इसके बाद इन खिलाड़ियों ने पाकिस्तान दौरे से अपना नाम वापस ले लिया.

इससे पहले, श्रीलंका के खेल मंत्री हेरिन फनार्डो ने कहा था कि अधिकतर खिलाड़ियों के परिवारों ने सुरक्षा स्थिति को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि टीम के अधिकारी खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे और पाकिस्तान दौरे के लिए उन्हें समझाएंगे कि उन्हें वहां पर पूरी सुरक्षा दी जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्कॉर्पियो और बाइक में टक्कर, घाटशिला विधायक लक्ष्मण टुडू घायल

Next Post

रिटायर CCL कर्मी की गला रेतकर हत्या

Next Post
रिटायर CCL कर्मी की गला रेतकर हत्या

रिटायर CCL कर्मी की गला रेतकर हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d