BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाकिस्तान : कार की बिक्री में गिरावट, कंपनियों ने रोका कार का उत्पादन

by bnnbharat.com
July 15, 2019
in Uncategorized
पाकिस्तान : कार की बिक्री में गिरावट, कंपनियों ने रोका कार का उत्पादन

Pakistan: Car sales drop, companies stop production of stopped cars

Share on FacebookShare on Twitter

लाहौर : पाकिस्तान में दो प्रमुख कार बनाने वाली कंपनियों ने कारों के उत्पादन पर अस्थायी रोक लगाई है या इनकी संख्या में कटौती की है. ‘डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार, होंडा अटलस कार पाकिस्तान (एचएसीपी) ने बताया है कि उसने अपने कार संयंत्र को बीते शुक्रवार को दस दिन के लिए बंद करने का फैसला किया. उसे यह कदम कारों की बिक्री में बहुत तेज गिरावट की वजह से उठाना पड़ा है. कंपनी ने कहा कि उसके पास अभी दो हजार कारें बिना बिक्री के रखी हुई हैं. ऐसे में उसने कार के उत्पादन पर अस्थायी रोक लगाई है.

पाकिस्तान के ऑटोमोबाइल उद्योग के बुरे हाल की वजह बजट में लगाए गए ऊंचे करों और हाल के दिनों में पाकिस्तानी मुद्रा के अवमूल्यन को माना जा रहा है.

Also Read This:- BNN Breaking: सूचना आयुक्त की रेस में IAS, IPS, IFS, राज्य सेवा के अफसर, journalists और नेता भी

इसी तरह, पाकिस्तान में टोयडा मॉडल की कार बनाने वाली इंडस मोटर कंपनी (आईएमसी) के सूत्रों ने डॉन को बताया कि कंपनी ने मौजूदा एक महीने में आठ दिन कार का उत्पादन रोकने का फैसला किया है. हर हफ्ते में दो दिन कंपनी कार का उत्पादन नहीं करेगी.

पाकिस्तान सुजुकी मोटर कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि उत्पादन में कटौती की जाए या नहीं, इस पर फैसला कंपनी जल्द लेगी. यह इस महीने होने वाली बिक्री और बुकिंग ऑर्डर पर निर्भर करेगा.

एचएसीपी और आईएमसी के अधिकारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर डॉन से कहा कि मौजूदा जुलाई के महीने के पहले दस दिनों में बिक्री में बेहद कमी के कारण कारों के उत्पादन में कमी का फैसला लेना पड़ा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के बाहर हथियार की नोंक पर किया युवक, युवती का अपहरण

Next Post

बिहार में बाढ़ का कहर जारी, 55 प्रखंड के 18 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

Next Post
बिहार में बाढ़ का कहर जारी, 55 प्रखंड के 18 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

बिहार में बाढ़ का कहर जारी, 55 प्रखंड के 18 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d