जम्मू-कश्मीर: कोरोना संकट में भी सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकतें कम नहीं हो रही है. वह लगातार सीमा पर सीजफार का उल्लंघन कर रहा है. पाकिस्तान ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के रामपुर सेक्टर में गोलाबारी की.
इसमें चार स्थानीय नागरिक घायल हो गए. भारतीय सेना भी उसका माकूल जवाब दिया है. पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के सीजफायर का उल्लंघन किया है.
वहीं, जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई. पाकिस्तानी सेना भारतीय चौकियों को निशाना बनाने हुए हमला कर रही है, जिसका भारत की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है.
बता दें कि पाकिस्तान पिछले कुछ दिनों से आतंकियों को सरहद के पार भेजने की नापाक कोशिश कर रहा है. घुसपैठ की कोशिशों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान की ओर से सीज फायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की जा रही है.

