नई दिल्ली: पाकिस्तान ने जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारी गोलीबारी की. सेना के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि अभी तक किसी के घायल होने या मरने की खबर नहीं है. संघर्ष विराम का उल्लंघन मेंढार सेक्टर के बालाकोट ब्लॉक में रविवार रात लगभग 10.30 किया गया.
अधिकारी ने कहा, “पाकिस्तान ने बिना किसी भड़कावे के खुद ही संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की और भारी मात्रा में मोर्टा्र दागे. भारतीय सेना ने उन्हें करारा जवाब दिया.”
रविवार को इससे पहले, विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान ने इस साल अब तक 2,050 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है, जिसमें 21 भारतीयों की मौत हुई है.

