BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाक में मुखालफत बुलंद, संकट में इमरान की कुर्सी

by bnnbharat.com
October 9, 2019
in Uncategorized
पाक में मुखालफत बुलंद, संकट में इमरान की कुर्सी
Share on FacebookShare on Twitter

पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं. उन्‍होंने चुनाव में किये वादों की उलट, पाकिस्‍तान की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. लोग अब उनसे सवाल पूछने लगे हैं कि वह ‘नया पाकिस्‍तान’ आखिर कहां है जिसका वादा करके वह सत्‍ता में आए थे. वहीं इमरान का कहना है कि लोगों में सब्र नहीं है, सरकार को बने अभी तेरह महीने ही हुए हैं, तब्‍दीली तो रफ्ता-रफ्ता ही आएगी. लोगों को सब्र करने की नसीहतें दे रहे हैं.

असल में पाकिस्‍तान की तस्‍वीर कुछ अलग ही असलियत बयां करती है. बीते 13 महीनों में कैसे इमरान खान सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हुई है और भविष्‍य में उन्‍हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है…

कंगाली की कगार पर खड़े पाकिस्तान में इमरान सरकार ने अपने 13 महीने के कार्यकाल में रिकार्ड कर्जा लिया है. बीते 13 महीनों में देश के कर्ज में 7509 अरब रुपये की बढ़ोत्‍तरी हुई है. आंकड़े की अनुसार अगस्त 2018 से अगस्त 2019 के बीच इमरान खान की सरकार ने विदेशों से 2804 अरब रुपये जबकि घरेलू स्रोतों से 4705 अरब रुपये का कर्ज लिया है. कुल कर्जों की बात करें तो पाकिस्‍तान 32,240 अरब रुपये के कर्ज में डूबा हुआ है. यही नहीं इमरान खान की सरकार के आने के बाद तो इसमें 7508 अरब रुपये का इजाफा तक हो चुका है.

पाकिस्तानी सेना 50 कंपनियां चलाती है और इसके अधिकारी अनाज, कपड़े, सीमेंट, शुगर मिल, जूता निर्माण कार्य से लेकर एविएशन सर्विसेज, इंश्योरेंस और यहां तक की रिजॉर्ट चलाने और रियल एस्टेट का कारोबार कर रहे हैं. सेना के कारोबार की मार्केट वैल्यू 2016 में करीब 20 अरब डॉलर थी जो अब कई गुना ज्यादा बढ़ चुकी है. बीते पांच वर्षों में अकेले फौजी फाउंडेशन की परिसंपत्तियों और टर्नओवर में करीब 62 फीसद की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं, आवाम फांकाकशी के लिए मजबूर है जबकि इमरान लोगों की आमदनी बढ़ाने के बजाए लंगर कार्यक्रम चलाने की बात कर रहे हैं.

मतलब साफ़ है सेना मालामाल है, आम जनता का बुरा हाल है, यही तो है इमरान का नया पाकिस्तान…….

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस के पास न तो नेता है और न ही नीति और नीयत : संबित पात्रा

Next Post

Instagram ला रहा है शानदार फीचर, शॉपिंग से पहले ट्राई कर सकेंगे प्रोडक्ट

Next Post
Instagram ला रहा है शानदार फीचर, शॉपिंग से पहले ट्राई कर सकेंगे प्रोडक्ट

Instagram ला रहा है शानदार फीचर, शॉपिंग से पहले ट्राई कर सकेंगे प्रोडक्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d