BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत का सबसे बड़ा दुश्मन पाकिस्तान नहीं चीन है: शरद पवार

by bnnbharat.com
July 12, 2020
in समाचार
भारत का सबसे बड़ा दुश्मन पाकिस्तान नहीं चीन है: शरद पवार
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई:  सीमा विवाद को लेकर भारत का सबसे बड़ा दुश्मन पाकिस्तान नहीं चीन है, यह कहना है एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार का. शरद पवार ने कहा कि चीन पाकिस्तान की तुलना में भारत के लिए बड़ा खतरा है. उन्होंने कहा कि बीजिंग ने भारत के पड़ोसियों को अपने पक्ष में कर लिया है. भारत की तुलना में चीन की सेना दस गुना अधिक हो सकती है.

पवार ने कहा कि केंद्र सरकार को बातचीत और कूटनीतिक माध्यमों से चीन पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने की कोशिश करनी चाहिए. पवार ने कहा, जब हम किसी दुश्मन के बारे में सोचते हैं तो हमारे दिमाग में सबसे पहला नाम पाकिस्तान का आता है. लेकिन हमें पाकिस्तान के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है.
उन्होंने कहा कि लंबे समय से चीन ने भारतीय हितों के खिलाफ कार्य करने का काम किया है. चीन भारत के लिए बड़ा खतरा है. उन्होंने कहा, चीन से भारतीयों के लिए वास्तविक खतरा है और चीन अब आर्थिक रूप से और भी मजबूत हो गया है.

पिछले महीने लद्दाख की गालवां घाटी में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा, जब मैं कहता हूं कि इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए इस इसका मतलब यह है कि हम चीन पर हमला कर सकते हैं. लेकिन हमले की स्थिति मे पूरे देश को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.

उन्होंने कहा कि हमले की जगह हमें बातचीत और कूटनीतिक माध्यमों से चीन पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने की कोशिश करनी चाहिए. शरद पवार ने कहा कि चीन ने न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे देशों को भी भारत के खिलाफ कर दिया है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रशासन की ओर से पेट्रोल पंप को किया गया सील

Next Post

जदयू के प्रदेश सचिव ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Next Post
जदयू के प्रदेश सचिव ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

जदयू के प्रदेश सचिव ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d