-
भारत दुनिया को कोरोना की दवाई भेज रहा हैं, पाकिस्तान भारत में आंतकी भेज रहा
श्रीनगर: पूरी दुनिया इन दिनों कोरोना के संकट का सामना कर रही है. भारत भी अपने नागरिकों को वायरस की चपेट में आने से बचाने की पूरी कोशिश कर रही है.
वहीं पाकिस्तान इसके बाद भी रोजाना सीमा पर गोलीबारी कर रहा है. पाकिस्तान की नापाक हरकत पर सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने सख्त टिप्पणी की.
नरवणे ने कहा, एक ओर जहां हम न केवल अपने नागरिकों बल्कि दुनिया के बाकी हिस्सों में मेडिकल टीम भेजकर और दवाइयां निर्यात करने में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान केवल आतंक का निर्यात कर रहा है. यह किसी भी दृष्टि से अच्छा नहीं है.
इसके पहले सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने कश्मीर घाटी का दौरा कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की. कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि सेना प्रमुख के दौरे में उनके साथ उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी और चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बी एस राजू मौजूद थे.
कर्नल कालिया ने कहा, ‘बादामी बाग छावनी में चिनार कोर के कमांडर ने सेना प्रमुख को नियंत्रण रेखा और अंदरूनी क्षेत्रों के हालात के बारे में जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि जनरल नरवणे ने घाटी में शांति और सतर्कता कायम रखने के लिए और कोविड-19 (Kovid-19) को फैलने से रोकने के वास्ते लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी सरकारी विभागों की प्रशंसा की.

