BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमेरिका दौरे पर पाकिस्तान के पीएम इमरान खान

by bnnbharat.com
July 20, 2019
in समाचार
अमेरिका दौरे पर पाकिस्तान के पीएम इमरान खान
Share on FacebookShare on Twitter

आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान के पीएम इमरान खान अमेरिका के अपने पहले दौरे पर कमर्शियल फ्लाइट यानी वाणिज्यिक उड़ान से जाएंगे. प्रधानमंत्री के विशेष सहायक नईम उल ने ट्विटर पर ऐलान किया कि खान कतर एअरवेज की उड़ान से अमेरिका जाएंगे. इमरान खान के रविवार को वाशिंगटन के लिये रवाना होने का कार्यक्रम है, जहां वह 22 जुलाई को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे. प्रधानमंत्री इमरान खान का तीन दिवसीय यात्रा के दौरान अमेरिकी कांग्रेस के प्रमुख नेताओं, कॉरपोरेट नेताओं तथा पाकिस्तानी समुदाय के लोगों से मिलने का भी कार्यक्रम है. इससे पहले खबर आई थी कि इमरान खान अपने अमेरिकी दौरे के दौरान वाशिंगटन के किसी मंहगे होटल में रुकने के बजाय अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत के आधिकारिक दूतावास में ही रहेंगे.

जहां राजदूत असद मजीद खान के आवास पर रुकने से यात्रा पर होने वाले खर्च को कम किया जा सकता है. हालांकि न तो अमेरिकी खुफिया सेवा और न ही शहर के प्रशासन को यह विचार उचित लगा. अमेरिकी खुफिया सेवा अमेरिका में आते ही किसी अतिथि की सुरक्षा का जिम्मा ले लेती है, वहीं शहर प्रशासन को यह सुनिश्चित करना है कि इस दौरे से वाशिंगटन का परिवहन प्रभावित ना हो. वाशिंगटन में प्रतिवर्ष सैकड़ों राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दौरा करते हैं और अमेरिका की संघीय सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए शहर प्रशासन के साथ मिलकर काम करती है कि किसी अतिथि के दौरे से शहर के लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित ना हो.

पाकिस्तान के राजदूत का आवास वाशिंगटन के डिप्लोमेटिक एन्क्लेव के मध्य में स्थित है, जहां भारत, तुर्की और जापान समेत कम से कम एक दर्जन देशों के दूतावास बने हैं. डॉन ने एक रिपोर्ट में कहा कि अतिथि राष्ट्राध्यक्ष वाशिंगटन में रुकने पर अमेरिका के अधिकारियों, नेताओं, मीडियाकर्मियों और विशेषज्ञ प्रतिनिधियों से कई बैठकें करते हैं. चूंकि आवास इन बैठकों के लिए पर्याप्त रूप से बड़ा नहीं है तो खान को अपने अतिथियों से मिलने के लिए सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले समय पर व्यस्त मार्गों से होते हुए पाकिस्तान दूतावास जाना होगा. इसके लिए उनके दल को इनमें से ज्यादातर दूतावासों के साथ-साथ अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो के आधिकारिक आवास पर भी जाना होगा. 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के जोरदार झटके

Next Post

ईडी को मिली मंसूर खान की ट्रांजिट रिमांड , धोखाधड़ी का है आरोप

Next Post
ईडी को मिली मंसूर खान की ट्रांजिट रिमांड , धोखाधड़ी का है आरोप

ईडी को मिली मंसूर खान की ट्रांजिट रिमांड , धोखाधड़ी का है आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d