BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

LOC पर जम्मू से लेकर कश्मीर तक कई स्थानों पर पाकिस्तान ने की गोलाबारी, जवान जख्मी

by bnnbharat.com
September 29, 2020
in समाचार
LOC पर जम्मू से लेकर कश्मीर तक कई स्थानों पर पाकिस्तान ने की गोलाबारी, जवान जख्मी
Share on FacebookShare on Twitter


जम्मू/श्रीनगर: एलओसी पर जम्मू से लेकर कश्मीर तक कई स्थानों पर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की. अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया. इसमें एक जवान घायल हो गया. कई मवेशी मारे गए और मकानों को भी नुकसान पहुंचा. सेना ने भी गोलाबारी का करारा जवाब दिया है. 

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में सुबह पाकिस्तानी गोलाबारी में जख्मी जवान को तत्काल एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है. वहीं, राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में शाम चार बजे पाकिस्तान ने मोर्टार दागने शुरू कर दिए. हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है. 

एलओसी पर जम्मू जिले के पलांवाला सेक्टर के बरडोह और बट्टल क्षेत्र में रविवार की देर रात पाकिस्तान ने सेना की चकला क्षेत्र की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की. इसमें बरडोह कॉलोनी निवासी यशपाल की पांच और जयपाल की एक बकरी की मौत हो गई. यशपाल के अनुसार उसकी 12 बकरियां लापता हैं. गांव बरडोह निवासी लस्सी राम की दो बकरियां और फीमू राम की तीन बकरियां जख्मी हुई हैं. 

इस महीने पाकिस्तान ने 44 बार की गोलाबारी

पाकिस्तान ने इस महीने 44 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है. गत मंगलवार को सुंदरबनी सेक्टर में गोलाबारी में एक जवान शहीद हो गए, जबकि दो घायल हुए।  दो सितंबर को केरी सेक्टर में एक जेसीओ शहीद हुए थे। 

आईबी पर हीरानगर सेक्टर में भी गोलाबारी
कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजरों ने रविवार की रात फिर गोलाबारी की। देर रात 10 बजे के बाद 25 चिनाब रेंजर्स ने पप्पू चक पोस्ट से बीएसएफ की करोल मात्रयां चौकी और आसपास के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की। यह गोलाबारी सोमवार तड़के पांच बजे तक जारी रही। बीएसएफ की ओर से भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया। हालांकि गोलाबारी में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बांध का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण शुरू होते ही गोलाबारी शुरू हो जाती है, ताकि काम को बाधित किया जा सके। हालांकि, पाकिस्तान अपनी किसी भी कोशिश में सफल नहीं हो पा रहा है। 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मास्क पहनो जागरूकता अभियान चलाया गया

Next Post

पेट्रोल में स्थि‍रता का सिलसिला जारी, घटे डीजल के दाम

Next Post
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज

पेट्रोल में स्थि‍रता का सिलसिला जारी, घटे डीजल के दाम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d