इस्लामाबाद: पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर झूठ फैलाने का काम कर रहा है. भारत के यूएन मिशन ने सोमवार को पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया और उसके यूनाइटेड नेशंस (UN) में बोले गए उसके पांच सफेद झूठ पर से पर्दा उठा दिया.
यूएन स्थित भारतीय मिशन ने एक के बाद एक 5 ट्वीट किये और पाकिस्तान के दावों की पोल खोल कर रख दी. भारत ने स्पष्ट कहा कि पाकिस्तान दक्षिण एशिया में आतंकवाद फैलाने के लिए जिम्मेदार है और अब उसे पीड़ित बनने का नाटक छोड़ देना चाहिए.
भारतीय मिशन ने कहा, ‘हमने पाकिस्तानी मिशन के संयुक्त राष्ट्र में दिए उस बयान को देखा है, जिसमें दावा किया गया है कि ये बातें पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कही थीं. हम यह समझने में नाकाम हैं कि पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि ने अपना बयान कैसे दिया, क्योंकि सुरक्षा परिषद सत्र गैर-सदस्यों के लिए खुला ही नहीं था.’

