BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाकिस्तान को आतंकवाद संबंधी वैश्विक चिंताओं को दूर करना चाहिए : भारत

by bnnbharat.com
June 22, 2019
in Uncategorized
पाकिस्तान को आतंकवाद संबंधी वैश्विक चिंताओं को दूर करना चाहिए : भारत

Pakistan should address global concerns related to terrorism: India

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, 22 जून : पाकिस्तान को वित्तीय कार्रवाई कार्यदल (एफएटीएफ) द्वारा सितंबर तक आतंक के वित्तपोषण को रोकने के लिए अपनी कार्ययोजना को लागू करने के लिए कहा जा रहा है, इस बीच भारत ने शनिवार को कहा कि पड़ोसी देश को आतंकवाद से संबंधित वैश्विक चिंताओं को दूर करने के लिए ‘विश्वसनीय’ और ‘स्थिर’ कदम उठाने चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकी वित्तपोषण अभियानों का मुकाबला करने के लिए एफएटीएफ की कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

Also Read This:- किश्तवाड़ में बस दुर्घटना, 18 लोग घायल

एफएटीएफ द्वारा पाकिस्तान को पहले ही धन शोधन और आतंक के वित्तपोषण से निपटने के लिए अपर्याप्त नियंत्रण वाले देशों की ‘ग्रे सूची’ पर डाल दिया गया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान एफएटीएफ के लिए अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता के अनुसार, एफएटीएफ एक्शन प्लान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए शेष समय सीमा के भीतर यानी सितंबर 2019 तक सभी आवश्यक कदम उठाएगा।”

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपने नियंत्रण वाले किसी भी क्षेत्र से हो रही आतंकवादी गतिविधि और आतंकवाद के वित्तपोषण से संबंधित वैश्विक चिंताओं को दूर करने के लिए विश्वसनीय, प्रमाणिक, स्थिर और स्थायी कदम उठाने चाहिए।

यह टिप्पणी एफएटीएफ द्वारा पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्य कार्ययोजना के अनुरूप अपने आंतक रोधी वित्तपोषण कार्यो में अक्टूबर तक सुधार करने या फिर कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दिए जाने के संबंध में एक मीडिया प्रश्न के जवाब में आई है।

एफएटीएफ ने पहले जनवरी तक और फिर मई तक कार्ययोजना को पूरा करने में पाकिस्तान की विफलता पर अपनी चिंता व्यक्त की है।

एफएटीएफ ने कहा कि वह सितंबर के बाद अगला कदम तय करेगा।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उज्वला योजना से 29 लाख महिला लाभान्वित, सितंबर तक और 14 लाख परिवारों तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य

Next Post

टेनिस : फेडरर ने हला ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

Next Post
टेनिस : फेडरर ने हला ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

टेनिस : फेडरर ने हला ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d