BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

पाकिस्तान ने भारतीय सेना प्रमुख नरवणे के बयान को ठहराया गैर जिम्मेदाराना

by bnnbharat.com
January 2, 2020
in Uncategorized
पाकिस्तान ने भारतीय सेना प्रमुख नरवणे के बयान को ठहराया गैर जिम्मेदाराना

पाकिस्तान ने भारतीय सेना प्रमुख नरवणे के बयान को ठहराया गैर जिम्मेदाराना

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: पाकिस्तान ने भारत के नए सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे के के बयान को गैर जिम्मेदाराना करार दिया है. मंगलवार को सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण करने के कुछ घंटे बाद जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने एक साक्षात्कार में कहा था कि भारत को आतंकी खतरे वाले स्रोतों पर एहतियातन हमला करने का अधिकार है.

आर्मी चीफ ने कहा था कि सीमापार आतंकवाद पर देश की जबरदस्त कार्रवाई की नई सोच की झलक दृढ़तापूर्वक दिखा दी गई है. उन्होंने कहा था कि अगर पाकिस्तान, राज्य प्रायोजित आतंकवाद की अपनी नीति को नहीं रोकता है तो हमारे पास ऐसी स्थिति में आतंक के खतरे वाले स्रोतों पर हमला करने का अधिकार है और सर्जिकल स्ट्राइक तथा बालाकोट अभियान के दौरान हमारे जवाब में इस सोच की पर्याप्त झलक मिल चुकी है.

वहीं भारतीय थलसेना प्रमुख के इस बयान पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि हम नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एहतियात के तौर पर हमला करने के भारत के नए सेना प्रमुख के गैर जिम्मेदाराना बयान को खारिज करते हैं. पड़ोसी मुल्क की तरफ से कहा गया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारत के आक्रामक कदम को विफल करने के पाकिस्तान के निश्चय और तैयारी पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि किसी को भारत के बालाकोट दुस्साहस के बाद पाकिस्तान के मुंहतोड़ जवाब को नहीं भूलना चाहिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस इलाज कराने लाई थी, अपराधी हो गया फरार

Next Post

100 बच्चों की मौत पर मायावती ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पर नाम लिए बिना बोला हमला

Next Post
100 बच्चों की मौत पर मायावती ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पर नाम लिए बिना बोला हमला

100 बच्चों की मौत पर मायावती ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पर नाम लिए बिना बोला हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d