BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारतीय सेना की कार्यवाही से तिलमिलाया पाकिस्तान, भारतीय राजनयिक को किया तलब

by bnnbharat.com
November 14, 2020
in Uncategorized
भारतीय सेना की कार्यवाही से तिलमिलाया पाकिस्तान, भारतीय राजनयिक को किया तलब
Share on FacebookShare on Twitter


नई दिल्ली:- पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन करने के दौरान भारत के 4 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए. इसके तुरंत बाद भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया और उसके न सिर्फ 11 सैनिक मार गिराए बल्कि कई बंकर और लॉन्च पैड तबाह कर दिए. सूत्रों की मानें तो भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 16 सैनिक भी घायल हैं. भारतीय सेना के इस एक्शन से पाकिस्तान तिलमिला गया है और उसने भारतीय राजनयिक को समन भेजा है.

पाकिस्तान ने पहले खुद नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ कराने के मकसद से सीजफायर का उल्लंघन किया और भारतीय सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाया, मगर जब भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया तो तिलमिला गया और भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया.


बताया जा रहा है कि भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री एमएम कुरैशी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

सूत्रों की मानें तो भारतीय सेना ने उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर टैंक रोधी निर्देशित मिसाइलों और तोपों से पड़ोसी देश के कई ठिकानों को निशाना बनाया। इससे पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने उत्तरी कश्मीर में कई स्थानों पर भारी गोलीबारी की जिसमें चार सुरक्षाकर्मियों सहित दस लोगों की मौत हो गई.

भारतीय सेना द्वारा जारी किए गए कई वीडियो में दिख रहा है कि एलओसी के पार कई पाकिस्तानी ठिकानों और बंकरों को नष्ट कर दिया गया.उनमें से कुछ भारतीय जवाबी कार्रवाई के बाद आग की लपटों में घिर गए.
सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना के सुने गए संचार के अनुसार मृतकों में स्पेशल सर्विस ग्रुप के दो कमांडो भी शामिल हैं. पाकिस्तान सेना के कई बंकर, ईंधन के ढेर और आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया गया.

सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान ने डावर, केरन, उरी और नौगाम में अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. पाकिस्तान ने मोर्टार और अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया तथा जान-बूझकर असैनिक क्षेत्रों को निशाना बनाया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान ने 2019 में 3,233 बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया था जबकि इस वर्ष यह संख्या 4,052 है.

इस क्षेत्र में कोरोना वायरस महामारी के बावजूद पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करता रहा है और आतंकवादियों को कश्मीर में धकेलने के लिए प्रयास कर रहा है.पिछले साल अगस्त में जम्मू कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लेने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने के बाद पाकिस्तानी कटुता बढ़ गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BNN Exclusive: आर्म्स सप्लाय करते हैं तो जेल में मोबाईल नही चलाएंगे क्या ?

Next Post

जवानों के साथ पीएम मोदी मना रहे हैं दीवाली, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Next Post
जवानों के साथ पीएम मोदी मना रहे हैं दीवाली, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

जवानों के साथ पीएम मोदी मना रहे हैं दीवाली, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d