BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तनाव के बीच पाकिस्तान ने गजनवी मिसाइल का किया परीक्षण

by bnnbharat.com
August 29, 2019
in समाचार
तनाव के बीच पाकिस्तान ने गजनवी मिसाइल का किया परीक्षण
Share on FacebookShare on Twitter

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच यह कदम दुनिया का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के फैसले से बौखलाया पाकिस्तान दुनिया का ध्यान खींचने के लिए गुरुवार को बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का परीक्षण किया। मिसाइल परीक्षण पर इमरान खान ने पाक वैज्ञानिकों और सेना को बधाई दी। बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण को लेकर पाक ने पहले ही नोटिस जारी किया था। यह मिसाइल परीक्षण कराची के पास सोनमियानी उड़ान परीक्षण रेंज में किया गया है। पाक ने इसको लेकर अपनी नौसेना को भी अलर्ट जारी किया था।

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच यह कदम युद्ध का माहौल बनाने और दुनिया का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पाक जिस बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का परीक्षण किया है। वह सतह से सतह पर मार करने वाली है। यह मिसाइल 300 किलोमीटर की दूरी तक का लक्ष्य भेदने में सक्षम है। पाकिस्तान के पहले से ही सतह से सतह पर 290 से 320 किलोमीटर तक की दूरी तक मार करने में गजनवी मिसाइल सक्षम है। यह मिसाइल 700 किलोग्राम विस्फोटक ले जाने में सक्षम है। ऐसे में पाकिस्तान गजनवी मिसाइल का परीक्षण करना दुनिया को तनाव का संदेश देने की कोशिश मानी जा रही है।

बुधवार को पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा था कि पाकिस्तान और भारत के बीच जंग हो सकती है। इस हरकत से पाकिस्तान दोनों देशों के बीच युद्ध का माहौल बनाकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान कश्मीर पर केंद्रित करना चाहता है। जबकि पाकिस्तान ने कराची विमानन क्षेत्र के तीन हवाई मार्गों को 28 अगस्त से 31 अगस्त तक बंद कर दिया है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंडवासियों को दो नए ट्रेन का तोहफा

Next Post

कश्मीरी लड़कियों से बिहार के युवकों को विवाह करना पड़ा महंगा, हुए गिरफ्तार

Next Post
कश्मीरी लड़कियों से बिहार के युवकों को  विवाह करना पड़ा महंगा, हुए गिरफ्तार

कश्मीरी लड़कियों से बिहार के युवकों को विवाह करना पड़ा महंगा, हुए गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d