BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आतंकियों को भारतीय चौकी से सटे इलाके में पाकिस्तानी सेना दे रही है ट्रेनिंग

by bnnbharat.com
March 12, 2020
in समाचार
आतंकियों को भारतीय चौकी से सटे इलाके में पाकिस्तानी सेना दे रही है ट्रेनिंग
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू:  एलओसी पर लगातार पाकिस्तानी सेना अपने कैंपों में आतंकियों को ट्रेनिंग दे रही है. ट्रेनिंग देने के बाद इन्हें एलओसी से ही घुसपैठ कराया जाता है. ताजा जानकारी राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर की है.

यहां भवानी पोस्ट के सामने कुछ ही दूरी पर पाकिस्तानी सेना के लांचिग पैड में 25 आतंकियों का दल ट्रेनिंग ले रहा है। अगले कुछ दिन में ही इनकी ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी और फिर इन्हें घुसपैठ के लिए धकेल दिया जाएगा.

सूत्रों के अनुसार नौशेरा सेक्टर की भवानी पोस्ट के सामने पाकिस्तान की 8 बलोच रेजिमेंट तैनात है. पाकिस्तान की पी 1 और पी 2 पोस्ट भवानी पोस्ट के सामने हैं. लांचिग पैड नंबर 6 में जैश के 25 आतंकी ट्रेनिंग ले रहे हैं. जिनको जैश का कमांडर अबू हमजा ट्रेनिंग दे रहा है.

ट्रेनिंग खत्म होने के बाद इन आतंकियों के 6 ग्रुप बनाए जाएंगे. हर एक ग्रुप में 4 आतंकी होंगे. जिनको राजोरी और पुंछ के अलावा जम्मू बार्डर पर भेजा जाएगा. आतंकियों को हर हाल में घुसपैठ कराने के लिए कोशिश की जाएगी.

हमजा ने भेजे थे बन टोल प्लाजा पर मारे गए आतंकी

बता दें कि अभी कुछ समय पहले ही नगरोटा बन टोल प्लाजा पर पाकिस्तान से आए जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकी मारे गए थे. ये तीनों आतंकी अबू हमजा ने ही ट्रेनिंग देकर भेजे थे. यहीं नहीं इन आतंकियों को ले जा रहा हैंडलर समीर डार भी पकड़ा जा चुका है जो लगातार हमजा के संपर्क में था.

हमजा लगातार सरहद से आतंकियों को घुसपैठ कराने में लगा हुआ है.खुफिया एजेंसियों और मामले की जांच करने वाली पुलिस के पास भी इसके पुख्ता सबूत हैं कि समीर डार हमजा के संपर्क में था. हमजा ने ही उसे नगरोटा के पास आईईडी लगाने के लिए कहा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वायरस का कहर: अब तक 4623 मौतें, 125,841 लोग संक्रमित

Next Post

कोहिनूर स्टील प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गेट पर सातवें दिन भी धरना जारी

Next Post
कोहिनूर स्टील प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गेट पर सातवें दिन भी धरना जारी

कोहिनूर स्टील प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गेट पर सातवें दिन भी धरना जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d