BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाकिस्तानी सेना ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, 4 जवान घायल

by bnnbharat.com
September 16, 2019
in समाचार
पाकिस्तानी सेना ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, 4 जवान घायल
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू-कश्मीर:  पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने रविवार देर रात संघर्षविराम का उल्लंघन किया. इस दौरान भारी गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग भी की. भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया, जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की चौकियों को भारी नुकसान पहुंचने की सूचना है. हालांकि पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलाबारी में भारतीय सेना के चार जवान घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से पुंछ के बालाकोट और मेंढर सेक्टर में रविवार देर रात साढ़े दस बजे से गोलाबारी जारी है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है. उन्होंने बताया कि इस गोलाबारी में भारतीय सेना के चार जवान घायल हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

इससे पहले शनिवार सुबह भी पुंछ जिले के बालाकोट और मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन कर भारी गोलाबारी की थी. पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार शेलिंग के साथ ही गोले भी दागे थे. इतना ही नहीं बौखलाए पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया. अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह बौखलाया हुआ है. घाटी का माहौल खराब करने के लिए वह आतंकियों को घुसपैठ कराना चाहता है, इसी को लेकर आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है.

पाकिस्तान सेना की ओर से लगातार किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. रिहायशी इलाकों के साथ ही पाकिस्तानी सेना स्कूलों को निशाना बना रही है. लगातार भारी गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डोनाल्ड ट्रंप करेंगे हाउडी मोदी कार्यक्रम में शिरकत

Next Post

विधायक का ऑडियो वायरल, दरोगा को दी पीटने की धमकी

Next Post
विधायक का ऑडियो वायरल, दरोगा को दी पीटने की धमकी

विधायक का ऑडियो वायरल, दरोगा को दी पीटने की धमकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d