BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

परवेज मुशर्रफ की सजा-ए-मौत से भड़की पाकिस्तानी सेना

by bnnbharat.com
December 18, 2019
in Uncategorized
परवेज मुशर्रफ की सजा-ए-मौत से भड़की पाकिस्तानी सेना

परवेज मुशर्रफ की सजा-ए-मौत से भड़की पाकिस्तानी सेना

Share on FacebookShare on Twitter

पाकिस्तानः  पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ को एक अदालतन ने देशद्रोह मामले में मौत की सजा सुनाने से  पाकिस्तान सेना भड़क उठी.

सेना की तरफ से कहा गया कि परवेज मुशर्रफ ने देश की सेवा की और वह गद्दार नहीं हो सकते. पाकिस्तान के डीजी ने एक ट्वीट करके कहा, ‘स्पेशल कोर्ट द्वारा परवेज मुशर्रफ पर दिए गए फैसले से बहुत पीड़ा पहुंची है. एक पूर्व सेना प्रमुख, स्टाफ कमिटी के जॉइंट चीफ और पूर्व राष्ट्रपति जिसने 40 साल तक देश की सेवा की और युद्धों में भाग लिया, गद्दार नहीं हो सकता.’

सेना की तरफ से कहा गया, ‘इस प्रक्रिया में संविधान को नजरअंदाज किया गया है और आत्मरक्षा के फंडामेंटल राइट का भी उल्लंघन किया गया है.

सेना ने कहा कि उसे उम्मीद है इस्लामिक रिपब्लिक पाकिस्तान के संविधान के अनुसार परवेज मुशर्रफ के साथ ‘न्याय’ किया जाएगा. गौरतलब है कि विशेष अदालत के तीन सदस्यीय पीठ ने परवेज मुशर्रफ को सजा सुनाई.

आपातकाल के लिए देशद्रोह साबित

मुशर्रफ पर तीन नवंबर 2007 को आपातकाल लगाने के लिए देशद्रोह का मामला चल रहा है. पाकिस्तान की पूर्व मुस्लिम लीग नवाज सरकार ने यह मामला दर्ज कराया था और 2013 से यह लंबित चल रहा था.

दिसंबर 2013 में उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज हुआ. इसके बाद 31 मार्च 2014 को मुशर्रफ आरोपी करार दिए गए और उसी साल सितंबर में अभियोजन ने सारे साक्ष्य विशेष अदालत के सामने रखे.

अपीलीय मंचों पर याचिकाओं के कारण पूर्व सैन्य शासक के मुकदमे में देरी हुई और वह शीर्ष अदालतों और गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद मार्च 2016 में पाकिस्तान से बाहर चले गए.

गंभीर  बीमारी से जूझ रहे मुशर्रफ

कुछ दिन पहले खबर मिली थी कि परवेज मुशर्रफ को गंभीर बीमारी है और वह अस्पताल में ऐडमिट हैं.

76 साल के मुशर्रफ दुबई में रहते हैं और वहीं अपना इलाज करवा रहे हैं.

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक वह अमिलॉडोसिस नाम की बीमारी से ग्रसित हैं.

इस बीमारी के कारण बची हुई प्रोटीन शरीर के अंगों में जमा होने लगती है

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपने पांच वर्षों के कालखण्ड में भाजपा ने ईमानदार, ठोस और पारदर्शी सुशासन देने का किया काम : लक्ष्मण गिलुआ

Next Post

जेपी नड्डा ने बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की

Next Post
जेपी नड्डा ने बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की

जेपी नड्डा ने बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d