BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दक्षिण कोरिया: पाकिस्तानियों ने लगाए भारत विरोधी नारे, बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने दिया करारा जवाब

by bnnbharat.com
August 18, 2019
in समाचार
दक्षिण कोरिया: पाकिस्तानियों ने लगाए भारत विरोधी नारे, बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने दिया करारा जवाब
Share on FacebookShare on Twitter

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में कुछ पाकिस्तानी लोगों ने भारत विरोधी नारे लगाए हैं। इस मामले का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में ये लोग भारत विरोधी नारे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी नारे लगा रहे हैं। लोगों को सड़कों पर भारत विरोधी नारे लगाते देख वहां से गुजर रहीं बीजेपी नेता शाजिया इल्मी और उनके साथ के कुछ लोगों ने देश विरोधी नारे लगा रहे लोगों से ऐसा नहीं करने की अपील की। अपील करने के बावजूद ये लोग नहीं माने और लगातार नारे लगाते रहे। इसके बाद शाजिया इल्मी और उनके सहयोगियों ने भी भारत जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाए। मामले को बढ़ता देख स्थानीय पुलिस ने बीजेपी नेता शाजिया इल्मी और उनके सहयोगियों को मौके पर से हटाया।

वीडियो में पाकिस्तानी लोग झंडे के साथ ‘हक है हमारी आजादी जैसे नारे लगा रहे हैं’। जम्मू कश्मीर से मोदी सरकार ने आर्टिकल 370 हटा दिया है। इससे पाकिस्तानी सरकार को मिर्ची लग गई है। हालांकि, बौखलाए पाकिस्तान को हर जगह हार मिल रही है। पहले यूएन और उसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को मदद करने से इनकार कर दिया है।

जम्मू कश्मीर मसले पर पाकिस्तान की बौखलाहट का अंदाजा इस बात से भी समझा जा सकता है कि उसने भारत के साथ कूटनीतिक रिश्ते की महत्ता को कम कर दिया है और भारत के साथ व्यापार पर पाबंदी लगा दी है। हालांकि, भारत पर इन चीजों का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और दुनिया के सामने पाकिस्तान का ही असली चेहरा सामने आया है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड सरकार शहरी गरीबों के लिए बनवायेगी 19333 आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी 39 निकायों में बनेंगे आवास

Next Post

नितिन गडकरी ने अधिकारियों से कहा- समस्याओं का समाधान करो वरना लोगों से ‘धुलाई’ करने के लिए कह दूंगा

Next Post
नितिन गडकरी ने अधिकारियों से कहा- समस्याओं का समाधान करो वरना लोगों से ‘धुलाई’ करने के लिए कह दूंगा

नितिन गडकरी ने अधिकारियों से कहा- समस्याओं का समाधान करो वरना लोगों से ‘धुलाई’ करने के लिए कह दूंगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d