BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वायरस के कारण चीन में फंसे पाकिस्तानी छात्र, कहा- खाना खत्म होने वाला है, हमें बाहर निकालें

by bnnbharat.com
January 28, 2020
in समाचार
कोरोना वायरस के कारण चीन में फंसे पाकिस्तानी छात्र, कहा- खाना खत्म होने वाला है, हमें बाहर निकालें

कोरोना वायरस के कारण चीन में फंसे पाकिस्तानी छात्र, कहा- खाना खत्म होने वाला है, हमें बाहर निकालें

Share on FacebookShare on Twitter

कोरोनावायरस के कारण चीन के वुहान शहर में फंसे पाकिस्तानी छात्रों ने अपनी सरकार से उन्हें बाहर निकालने की अपील की है. रविवार को एक वीडियो मैसेज के जरिए उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण उनके पास मौजूद खाना खत्म होने वाला है.

वुहान प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के एक छात्र ने कहा कि पाकिस्तानी छात्र पिछले 15 दिनों से अपने कमरों में बंद हैं. फैसलाबाद से ताल्लुक रखने वाले छात्र ने नाम न बताने की शर्त पर यह जानकारी दी. उसे डर है कि उसे विश्वविद्यालय से निकाल दिया जाएगा.

छात्र ने कहा, हम अपने कमरे नहीं छोड़ सकते और हमारे पास खाना खत्म हो रहा है. उसने बताया कि लगभग 200 पाकिस्तानी छात्र वुहान विश्वविद्यालय में पढ़ रहे हैं.

छात्र ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि पाकिस्तान सरकार हमें हमारे घर लेकर जाए. चीन में स्थित पाकिस्तान के दूतावास ने पाकिस्तानी छात्रों से एहतियाती कदम उठाने और वुहान में स्थानीय चीनी अधिकारियों के संपर्क में रहने की बात कही है.’ वुहान विश्वविद्यालय के एक अन्य छात्र हाफसा तैयब ने कहा कि परिसर में पाकिस्तानी छात्र दहशत की स्थिति में हैं.

तैयब ने कहा कि बीजिंग में स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने उनसे संपर्क किया लेकिन उन्हें यह नहीं बताया गया कि वह घर कब जाएंगे. उन्होंने कहा, ‘क्या होगा अगर हम में से कोई एक संक्रमित हो गया और पाकिस्तान में हमारी जिम्मेदारी कौन लेगा.’ वीडियो में छात्रों ने कहा कि अमेरिका, फ्रांस और रूस अपने छात्रों को वापस बुला रहे हैं और पाकिस्तान सरकार को भी ऐसा करना चाहिए.

रविवार रात एक ट्विटर पोस्ट में स्वास्थ्य पर प्रधान मंत्री के विशेष सहायक डॉक्टर जफर मिर्जा ने कहा कि चीनी अधिकारी वर्तमान में किसी को भी वुहान छोड़ने की अनुमति नहीं दे रहे हैं. विदेश कार्यालय का कहना है कि चीन में स्थित पाकिस्तानी दूतावास स्थिति पर करीबी से नजर रखे हुए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रेड कारपेट पर दिखा सितारों का जलवा

Next Post

5 महीने में ‘चाइल्ड पॉर्नोग्राफी’ के 25,000 मामले, राजधानी दिल्ली पहले नंबर पर

Next Post
5 महीने में ‘चाइल्ड पॉर्नोग्राफी’ के 25,000 मामले, राजधानी दिल्ली पहले नंबर पर

5 महीने में 'चाइल्ड पॉर्नोग्राफी' के 25,000 मामले, राजधानी दिल्ली पहले नंबर पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d