इस्लामाबाद:- पाकिस्तान ने आखिरकार कबूल लिया है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में उसका हाथ था. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के मंत्री फवाद चौधरी ने संसद में इस हमले को बड़ी कामयाबी बताया है. 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान की ओर से यह दूसरा बड़ा खुलासा है.
पाकिस्तान सरकार में मंत्री फवाद चौधरी ने माना है कि पुलवामा में CRPF के काफिले पर हुए हमले में पाकिस्तान का हाथ था. उन्होंने कहा कि पुलवामा हमला पाकिस्तान की कामयाबी है. फवाद चौधरी ने पुलवामा हमले का श्रेय इमरान खान और उनकी पार्टी PTI को दिया. उन्होंने कहा कि पुलवामा हमला इमरान खान के लिए एक उपलब्धि है.
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला किया गया था. एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरी कार सीआरपीएफ के काफिले से टकरा दी थी. इस धमाके में 40 जवान शहीद हो गए थे.

