BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाकिस्तान की सरकार ननकाना साहिब की सुरक्षा सुनिश्चित करे: कांग्रेस

by bnnbharat.com
January 4, 2020
in समाचार
पाकिस्तान की सरकार ननकाना साहिब की सुरक्षा सुनिश्चित करे: कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  शनिवार को कांग्रेस ने पाकिस्तान के ननकाना साहिब पर भीड़ द्वारा पथराव एवं नारेबाजी की घटना के लिए वहां की सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इमरान खान की सरकार को इस पवित्र स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए. क्योंकि यह एक धार्मिक पवित्र स्थल है जहां श्रद्धालुओं का भारी संख्या में आना जाना लगा रहता है.

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुआ हमला मानवता के आदर्शों एवं धार्मिक मूल्यों को शर्मसार करने वाली घटना है. इस हमले के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान की सरकार जिम्मेदार है. इस घटना की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सरकार ननकाना साहिब की सुरक्षा सुनिश्चित करे.

ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर हुए पथराव को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न करने वाले को इस घटना के बाद भी क्या सबूत चाहिए?

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि श्री ननकाना साहिब गुरुद्वारा में हुई शर्मनाक घटनाओं से उन सभी लोगों की आंख खुल जानी चाहिए जो पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न से इनकार कर रहे हैं और सीएए की जरूरत से मुंह मोड़ रहे हैं. उन्हें और क्या सबूत चाहिए?

उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम से जाहिर है कि पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों को किस तरह मुश्किलों का सामना करता पड़ता है. एक भारतीय और एक सिख होने के नाते मैं उन सभी लोगों को धर्मनिरपेक्ष और संवेदनशील नहीं मानता जो इन ज़्यादतियों और उत्पीड़न की सच्चाई के प्रति अपनी आंखें बंद करके बैठे हैं.

गौरतलब है कि पाकिस्तान में सिख किशोरी से शादी करने वाले एक मुस्लिम व्यक्ति के परिवार की अगुवाई में कुछ लोगों ने अपने रिश्तेदारों की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को यहां गुरद्वारा जन्मस्थान ननकाना साहिब के बाहर प्रदर्शन किया.

खबरों के अनुसार भीड़ ने गुरद्वारे पर धावा बोल दिया और सिख श्रद्धालुओं पर पथराव किया. भारतीय विदेश मंत्रालय ने घटना की निंदा की है. हालांकि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इन खबरों को झूठा बताया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छप्पर से मिला बच्चे का शव, मची सनसनी

Next Post

हेमंत सोरेन का आज दुमका दौरा, कल जाएंगे बरहेट

Next Post
हेमंत सोरेन का आज दुमका दौरा, कल जाएंगे बरहेट

हेमंत सोरेन का आज दुमका दौरा, कल जाएंगे बरहेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d