BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाक की नापाक हरकत: LoC पर निकाला मार्च, 2 घंटे लगातार की फायरिंग

by bnnbharat.com
October 4, 2019
in समाचार
पाक की नापाक हरकत: LoC पर निकाला मार्च, 2 घंटे लगातार की फायरिंग

Pakistan's nefarious act: March on LoC fired, firing for 2 hours continuously

Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू-कश्मीर:  अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाए जाने के भारत सरकार के फैसले से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है. ऐसे में वह कश्मीर की आवाम को बलगलाने की कोशिश में लगा हुआ है. खबर है कि पाकिस्तान आज लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर मार्च निकालकर घाटी में अशांति फैलाने की तैयारी कर रहा है. इसी के साथ पाकिस्तान ने सुबह से ही पुंछ जिले के देगबार सेक्टर को अपना निशाना बनाया हुआ है. बताया जाता है कि पाकिस्तान की ओर से पुंछ जिले के देगबार सेक्टर में सुबह 5 बजे से 7 बजे तक फायरिंग की गई है. भारतीय सेना भी पाकिस्तान की हर गोली का जवाब दे रहे हैं. फिलहाल फायरिंग बंद है.

कर रहा अशांति फैलाने की तैयारी

पाकिस्तानी सेना अनुच्छेद 370 के विरोध में कश्मीर के नागरिकों के साथ आज लाइन ऑफ कंट्रोल पर मार्च निकालकर घाटी में अशांति फैलाने की तैयारी कर रहा है. ऐसे में भारतीय सेना ने भी अपनी कमर कस ली है. भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना द्वारा प्रचारित किए जा रहे इस मार्च को असफल करने की सारी तैयारी कर ली है.

गौरतलब है कि पाकिस्तान, कश्मीर पर भारत की ओर से लिए गए इस फैसले को चुनौती देने के लिए कई अंतरराष्ट्रीय संस्थानों का दरवाजा खटखटा रहा है, लेकिन हर जगह से उसे नाकामी ही हाथ लग रही है. इमरान खान ने इस मुद्दे को यूएन में भी उठाने की कोशिश की थी लेकिन भारत की ओर से पेश किए गए तर्कों से उसका झूठ का किला ध्वस्त हो गया.

भारत में हमलों को दिया अंजाम

वहीं पाकिस्तान इस मामले में मध्यस्थता करने के लिए अमेरिका को घसीटने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अमेरिका ने भी यह साफ कर दिया कि भारत इसके लिए पहले ही मना कर चुका है. वहीं अमेरिका ने पाकिस्तान को यह भी साफ कर दिया कि भारत के साथ संबंधों में सुधार करने के लिए उसे अपने देश के आतंकियों पर कार्रवाई करनी होगी. यही नहीं अमेरिका ने संदेह भी जताया है कि पाकिस्तानी आतंकी भारत में हमलों को अंजाम दे सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ED ने PMC बैंक मामले में 6 जगहों पर मारे छापे

Next Post

कार रिपेयरिंग की दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Next Post
कार रिपेयरिंग की दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी

कार रिपेयरिंग की दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d