BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाकिस्तान की खुली पोल: विंग कमांडर अभिनंदन बोले- ‘किस तरह पेश आई पाकिस्तानी सेना’, ISI ने की थी मारपीट

by bnnbharat.com
October 29, 2020
in समाचार
पाकिस्तान की खुली पोल: विंग कमांडर अभिनंदन बोले- ‘किस तरह पेश आई पाकिस्तानी सेना’, ISI ने की थी मारपीट
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: पाकिस्तान से रिहाई के बाद अटारी-वाघा सीमा से दिल्ली पहुंचे विंग कमांडर अभिनंदन ने बड़ा खुलासा किया है. अभिनंदन ने वतन लौटते ही पाकिस्तान के उस दावे को गलत साबित कर दिया जिसमें पड़ोसी मुल्क पाक दुनिया की नजर में स्वयं को शांतिपूर्ण देश साबित करने की पुरजोर कोशिश में लगा है. 

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना की बालाकोट में जवाबी एयर स्ट्राइक के अगले दिन पाकिस्तान के F16 फायटर जेट को अपने MIG-21 से मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के साथ पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी ISI के अफसरों ने मारपीट की थी. अभिनंदन ने बीती 27 फरवरी को पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराया था, लेकिन उनका खुद का प्लेन भी इस दौरान क्रैश हो गया था. अभिनंदन को पाकिस्तान ने लौटा दिया था और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी उदारता के लिए वाहवाही भी बंटोर रहा था.

क्या है मामला?

डिफेंस मिनिस्ट्री के सूत्रों ने बताया पाकिस्तानी सेना ने अभिनंदन ने साथ अच्छा व्यवहार किया था, लेकिन ख़ुफ़िया एजेंसी ISI ने उनके साथ न सिर्फ मारपीट बल्कि उनसे पूछताछ के दौरान अभद्र बातें भी की थीं. अभिनंदन ने वापस लौटकर सैन्य अधिकारियों के सामने जो बयान दर्ज कराया है, उसके मुताबिक करीब 40 घंटे तक ISI ने उनसे पूछताछ की थी और भारत की खुफिया एजेंसी रॉ (रिसर्च ऐंड ऐनालिसिस विंग) से जुड़े सवालों के दौरान बदतमीजी भी की थी.

क्या हुआ था?


मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार होने के बाद करीब 4 घंटे तक वो पाकिस्तानी सेना की कस्टडी में थे, जहां उनके साथ अच्छा व्यवहार किया गया. इसके बाद ISI के लोग उन्हें पूछताछ के लिए इस्लामाबाद से रावलपिंडी ले गए. यहां ISI ने आंखों में पट्टी बांधी बांधकर उन्हें करीब 40 घंटे तक स्ट्रॉन्ग रूम में रखा था. यहां न सिर्फ उनके सिर पर बंदूक की बट से वार किया गया, बल्कि उनसे बदतमीजी भी की गई थी.

इसी हमले की वजह से उनकी दायीं आंख के ऊपर चोट आई थी. अभिनंदन ने यह भी बताया कि उनसे पूछताछ के दौरान यह भी कहा गया कि वह भले ही अपने बारे में कुछ जानकारी नहीं दे रहे हों लेकिन इंडियन मीडिया के जरिए उन्हें अभिनंदन परिवार से लेकर उनके पिता के रिटायर्ड एयर फोर्स ऑफिसर होने और उनके घर के पते तक सारी जानकारी मिल गई थी.

एक वीडियो सही, एक फर्जी

अभिनंदन ने बताया है कि पहला वीडियो जिसमें वो चाय पी रहे थे सही है लेकिन दूसरा वीडियो जो उन्हें रिलीज करने के बाद जारी किया गया था फर्जी है. अभिनंदन को छोड़ने के बाद पाकिस्तान ने जो 1 मिनट 23 सेकंड का विडियो रिलीज किया उस बारे में अभिनंदन ने कहा कि यह उनकी आवाज नहीं है और जांच में सामने आया है कि इस छोटे से वीडियो में 15 से ज्यादा कट हैं.

बता दें कि पाकिस्तान ने कई ऐसे प्रॉपेगेंडा विडियो जारी किए थे, जिनमें अभिनंदन को भारतीय मीडिया के खिलाफ बोलते हुए दिखाया गया है. इन विडियो को देखने पर साफ पता चल रहा है कि इन्हें एडिट कर तैयार किया गया है. अब अभिनंदन ने खुद इसकी पूरी सच्चाई को उजागर किया है.

https://bnnbharat.com/former-chief-minister-keshubhai-patel/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का निधन

Next Post

अनुष्का-विराट का प्यार लगता है सूफी जैसा: टीना फिलिप

Next Post
अनुष्का-विराट का प्यार लगता है सूफी जैसा: टीना फिलिप

अनुष्का-विराट का प्यार लगता है सूफी जैसा: टीना फिलिप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d