BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाकिस्तान की संसद, राहुल गांधी के बयान, शर्म करें कांग्रेसी : अमित शाह

by bnnbharat.com
September 1, 2019
in समाचार
पाकिस्तान की संसद, राहुल गांधी के बयान, शर्म करें कांग्रेसी : अमित शाह
Share on FacebookShare on Twitter

सिलवासा: गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्र शासित प्रदेश दादर एवं नागर हवेली के सिलवासा में बहुत सी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. सिलवासा में परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए शाह ने कहा कि आज यहां एक के बाद एक करके करोड़ों रुपये के कार्यों के लोकार्पण हुए हैं. ये सभी काम इस संघ प्रदेश को विकास मार्ग में आगे ले जाएंगे. कई वर्षों से यहां के लोग विकास की राह देख रहे थे, लेकिन विकास यहां तब हुआ जब नरेन्द्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने. वर्षों तक यहां के लोगों की अनदेखी होती रही. 2014 के बाद से यहां के सर्वांगीण विकास की शुरुआत हुई.

अनुच्छेद 370 पर बोलते हुए गृह मंत्री ने कहा कि पिछले संसद सत्र में मोदी जी ने ऐतिहासिक फैसला लिया. अनुच्छेद 370 और 35ए देश के एकीकरण में बाधा था. मोदी जी को आपने फिर से प्रधानमंत्री बनाया और उन्होंने संसद के पहले ही सत्र में अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया. मोदी जी के अलावा ये काम कोई और नहीं कर सकता था. 370 के हटने से जम्मू कश्मीर में विकास के रास्ते खुले हैं, आतंकवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोकी है, जम्मू कश्मीर को पूरी तरह से भारत के साथ मिलाने का काम हुआ है.

लोगों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि सब लोग इस फैसले पर सरकार के साथ हैं लेकिन कुछ लोग इसका भी विरोध कर रहे हैं. आज राहुल गांधी जो भी बयान देते है उसका उपयोग पाकिस्तान की संसद में होता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 370 को हटाने का विरोध किया. आज भी राहुल गांधी जो बयान देते हैं उसकी पाकिस्तान में तारीफ होती है. उनके बयान को पाकिस्तान अपनी याचिका में शामिल करता है. कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए कि उनके बयान का उपयोग भारत के खिलाफ हो रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

26 लावारिस शवों का मुक्ति संस्था ने किया दाह संस्कार

Next Post

घरेलु हिंसा की शिकार महिला पहुंची थाना

Next Post
घरेलु हिंसा की शिकार महिला पहुंची थाना

घरेलु हिंसा की शिकार महिला पहुंची थाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d