BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विश्व कप में भारत की हार से बौखलाया पकिस्तान, नीयत पर उठाए सवाल

by bnnbharat.com
July 1, 2019
in Uncategorized
विश्व कप में भारत की हार से बौखलाया पकिस्तान, नीयत पर उठाए सवाल

Pakistans scared of India's defeat in World Cup

Share on FacebookShare on Twitter

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और महान तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने भारत की विश्व कप में इंग्लैंड के हाथों मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की खेल भावना पर सवाल उठाए हैं। पाकिस्तानी टीम और फैंस इस मैच में भारत का समर्थन कर रहे थे, क्योंकि अगर भारत मेजबान इंग्लैंड को हरा देता तो सरफराज अहमद की अगुवाई वाली टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावन बढ़ जाती।

हालांकि टीम इंडिया रविवार को इंग्लैंड के दिए 338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट पर 306 रन ही बना पाई और उसे टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम के खाते में अभी 11 अंक हैं। मंगलवार को टीम इंडिया बांग्लादेश से भिड़ेगी।

खेल भावना की परीक्षा में असफल रहे चैंपियन्स

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कोच वकार ने ट्विटर पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने लिखा, ‘यह मायने नहीं रखता कि तुम कौन हो, आप जीवन में क्या करते हो इससे पता चलता है कि तुम कौन हो, मुझे इसकी चिंता नहीं है कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचता है या नहीं, लेकिन एक बात पक्की है, कुछ चैंपियन्स की खेल भावना की परीक्षा ली गई और वो उसमें बुरी तरह असफल रहे।’

इससे पहले पूर्व क्रिकेटर बासित अली और सिकंदर बख्त ने आरोप लगाया था कि पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर रखने के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड से हार सकती है। इंग्लैंड के अब दस अंक हैं, जो पाकिस्तान से एक अंक अधिक है। इंग्लैंड को अब अगला मैच न्यूजीलैंड से खेलना है, जबकि पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से होगा। ऐसे में इंग्लैंड अगर न्यूजीलैंड को हरा देता है, तो पाकिस्तान वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगा।

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची : 8 दिनों की हड़ताल पर NHRM, अभी तक नहीं निकला हल

Next Post

चारा घोटाला के अभियुक्त सीबी सहाय के आवास पहुंची पुलिस, अवैध निर्माण को किया सील

Next Post
चारा घोटाला के अभियुक्त सीबी सहाय के आवास पहुंची पुलिस, अवैध निर्माण को किया सील

चारा घोटाला के अभियुक्त सीबी सहाय के आवास पहुंची पुलिस, अवैध निर्माण को किया सील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d