पाकुड़: झारखंड में पाकुड़ जिले के 14 कोरोना मरीजों को आज अस्पताल से छुट्टी दिये जाने के बाद जिले को कोराना मुक्त कर दिया है, जिससे जिला प्रशासन के साथ आमलोगों ने राहत की सांस ली है.
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में सभी मरीजों की अंतिम रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी 14 मरीजों को आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गयी और सभी को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया है.

