पाकुड़: भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ के जिला अध्यक्ष बलराम दूबे ने पार्टी का बिस्तार किया. जिसमें उन्होंने 6 जिला उपाध्यक्ष, 2 जिला महामंत्री, 6 जिला मंत्री के अलावा मिडिया प्रभारी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य को मनोनीत किया है.
वहीं उन्होंने पार्टी में विजय कुमार भगत एवं शीला हेम्बरम को महत्वपूर्ण पद देते हुए पाकुड़ जिला का महामंत्री बनाया है. इसके अलावा पार्टी के पुराने एवं बरिष्ठ कार्यकर्ता को विशेष स्थाई सदस्य में जगह दिया गया है. साथ ही अन्य कार्यकर्ता को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है.

