गढ़वा:- गढ़वा जिला के मझिआंव थाना में पलामू डीआईजी राजकुमार लकड़ा व गढ़वा एसपी खोत्रे श्रीकांत सुरेश राव शनिवार को मझिआंव थाना का निरीक्षण किया. पुलिस निरीक्षक कार्यालय में बैठकर विभिन्न लंबित मुकदमे से संबंधित थाना के वरीय पुलिस पदाधिकारी से जानकारी हासिल किया. डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रति वर्ष की भांति निरीक्षण किया जा रहा है. वहीं डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने कई विभागीय जानकारी लेते हुए मुकदमे से संबंधित अभिलेखों का पुलिस पदाधिकारियों को ससमय कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने जेल से बेल पर छूटे हुए अपराधियों पर कड़ी नजर रखने और शासन के गाइडलाइन का अनुपालन करने का निर्देश दिए. मौके पर पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी सुधांशु कुमार समेत कई कनीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
