Ranchi:- पिता ने जब अपने पुत्र को डीजे की धुन पर नाचने से मना किया तो पुत्र ने गुस्से में आकर तालाब के गहरे पानी में छलांग लगा दी. काफी प्रयास के बाद NDRF की टीम ने तालाब से शव को रविवार को बरामद किया. घटना पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के टरिया गांव की है. युवक 1 जनवरी को तालाब में कूदा था.

