नावा बाजार पलामू : ज़िला भूमि संरक्षण पदाधिकारी सतेंद्र प्रसाद के द्वारा कंडा पंचायत के कोरटा, सोहदाग पंचायत के रजदिरिया व इटको पंचायत के नावा बाजार मे दो पैच आम बागवानी योजना की जांच की गयी. जांच में सभी कार्यस्थल पर मजदूर कार्य करते हुए पाय गए. वही सभी कार्यस्थल पर सूचना पट्ट, पीने का पानी , मस्टर रोल भी सही पाया गया. भूमि संरक्षण पदाधिकारी सतेंद्र प्रसाद के द्वारा मस्टर रोल से मजदूरों का भी मिलान किया गया और कार्य स्थल पर सही पाया गया. उक्त मौके पर भुमि संरक्षण पदाधिकारी सतेंद्र प्रसाद ने कहा कि कार्य स्थल पर युध्द स्तर पर काम चल रहा है और लोगो के रोजगार भी मिल रहा है. जो कार्य बाकी है उसे जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश भी दिया. वही कार्य स्थल को देख कर संतोषजनक पाया गया.
मौके पर वीपीयो आनंद कुमार, पंचायत सचिव विनोद राम,कनीय अभियंता ओमप्रकाश चंद्रवंशी, रोजगार सेवक विकाश पांडेय, गोविंद पांडेय, अशोक कुमार, विद्यापति राम , बीएफटी प्रमोद यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे.

