पलामू : जिला के वरिष्ठ पत्रकार गजेंद्र कुमार की माता रामप्यारी देवी (95 ) का निधन हो गया. उनका दाह संस्कार खाटीन के शमशान घाट पर किया गया. उनके निधन पर परिजनों, समाज के लोगों और प्रबुद्ध लोगों ने शोक जताया है. माताश्री के अंतिम दर्शन के लिए घाट पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
