पलामू : एक लाख का इनामी माओवादी देववंश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रांची के कामड़े से देववंश को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली 8 कांडों का मुख्य अभियुक्त भी है.
जानकारी को अनुसार 2005 में अमानत नदी में बन रहे बराज पूल में केन बम लगाकर उड़ाने का आरोप है, अपहरण, लूटपाट, हत्या जैसी कई घटनाओं का भी नक्सली पर आरोप है. पिछले दो सालों से देववंश यादव फरार चल रहा था और नाम बदलकर रांची के कामड़े में रह रहा था.
गुप्ता सूचना के आधार पर पलामू पुलिस और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसकी गिरफ्तारी हुई. एसपी अजय लिंडा व डीएसपी सुरजीत कुमार ने पिसी से जानकारी दी.

