BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्यभर में कक्षा 3-5 तथा कक्षा 6-8 के श्रेणी में पलामू के विद्यार्थी आए अव्वल

by bnnbharat.com
July 1, 2020
in समाचार
राज्यभर में कक्षा 3-5 तथा कक्षा 6-8 के श्रेणी में पलामू के विद्यार्थी आए अव्वल
Share on FacebookShare on Twitter
  • उपायुक्त ने विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों को दी बधाई

मेदिनीनगर: पलामू जिले के विद्यार्थियों ने लगातार चौथे हफ्ते भी पलामू का नाम रौशन किया है. डीजी साथ कार्यक्रम के तहत होने वाले साप्ताहिक क्विज में पलामू के छात्रों ने लगातार चौथे सप्ताह भी अपनी जीत के लय को जारी रखते हुए पलामू का परचम लहराया है.

सप्ताह के अंत में होने वाले क्विज प्रतियोगिता में लगातार चार हफ्तों तक पलामू जिले के विद्यार्थियों ने ये गौरव हासिल किया है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों को इसके लिए बधाई दी है.

क्या है डीजी साथ कार्यक्रमः

7 अप्रैल 2020 को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया था.

डीजी साथ कार्यक्रम के माध्यम से पढ़ाई के लिए सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है.

झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा संचालित डीजी साथ कार्यक्रम के तहत लॉकडाउन अवधि में छात्रों की पढ़ाई को जारी रखने के लिए विद्यालय में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है.

बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में सभी बच्चों को पढ़ने के लिए प्रतिदिन सुबह 9ः00 से 10ः00 के बीच लर्निंग कंटेंट आता है. सभी बच्चे सोमवार से शनिवार के बीच दिए गए लर्निंग कंटेंट को पढ़ते हैं और शनिवार को ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का एग्जाम देते हैं.

इसके अलावा दूरदर्शन के माध्यम से भी बच्चों की ऑनलाइन क्लासेज ली जा रही है. विद्यार्थी प्रसारित हो चुकी कक्षाओं को यूट्यूब के डीडी झारखंड व डीडी साथ चैनल पर भी  प्रसारण देख सकते हैं.

उपायुक्त ने बच्चों, शिक्षकों तथा अभिभावकों को दी बधाई

उपायुक्त- सह- जिला दंडाधिकारी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने लगातार चार हफ्तों तक पलामू का परचम लहराने वाले बच्चों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि पलामू के नौनिहालों ने एक बार फिर पलामू का मान बढ़ाया है.

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान स्कूल बंद हो जा ने से वर्तमान में सरकारी स्कूल के बच्चे डिजिटल कंटेंट के अलावा डीजी साथ के माध्यम से पढ़ रहे हैं. ऐसे में बच्चों द्वारा कितना और क्या-क्या लिखा गया है, इसके लिए ऑनलाइन परीक्षाएं ली जा रही हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कृषि मंत्री का कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Next Post

पतंजलि की ‘कोरोनिल दवा’ को मिली हरी झंडी

Next Post
पतंजलि की ‘कोरोनिल दवा’ को मिली हरी झंडी

पतंजलि की 'कोरोनिल दवा' को मिली हरी झंडी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d