BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पालघर मामला: तीन पुलिसकर्मियों को सेवा से किया गया बर्खास्त

by bnnbharat.com
August 31, 2020
in Uncategorized
पालघर मामला: तीन पुलिसकर्मियों को सेवा से किया गया बर्खास्त
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के पालघर में भीड़ के जरिए दो साधुओं समेत तीन लोगों को पीट-पीट कर हत्या कर देने के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि इन पुलिसकर्मियों में सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) आनंदराव काले भी शामिल हैं, जो 16 अप्रैल को हुई घटना के समय पालघर के कासा पुलिस थाने के प्रभारी थे.

उन्होंने बताया कि काले के अलावा सहायक पुलिस निरीक्षक रवि सांलुके और कांस्टेबल नरेश धोडी को भी सेवा से बर्खास्त किया गया है.

अधिकारी ने बताया, ‘ कोंकण रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने शनिवार को जारी एक आदेश में तीनों पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया.’ उन्होंने कहा कि घटना के बाद ये तीनों पुलिसकर्मी भी अन्य पांच पुलिसकर्मियों के साथ निलंबित कर दिये गये थे.

उल्लेखनीय है कि पालघर के गढ़चिंचले गांव में 16 अप्रैल को दो साधुओं और उनके वाहन चालक की भीड़ ने बच्चा चोर होने के संदेह में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. वे लोग सूरत जा रहे थे.

पुलिस ने बताया कि इस मामले में करीब 154 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 11 किशोरों को हिरासत में लिया गया. मामले की जांच महाराष्ट्र सीआईडी को सौंपी गई थी जिसने अदालत में तीन आरोपपत्र दाखिल किये हैं. सरकार ने पालघर जिला पुलिस प्रमुख गौरव सिंह को भी अवकाश पर भेज दिया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

SC की अवमानना केस में प्रशांत भूषण को लेकर आज सजा पर होगा फैसला

Next Post

युवक की सिर कटी लाश बरामद

Next Post
युवक की सिर कटी लाश बरामद

युवक की सिर कटी लाश बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d