कोलकाता:– पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की युवा नेता पामेला गोस्वामी को एनडीपीसी कोर्ट में पेश किया गया. बीते शुक्रवार को पामेला को एक साथी के साथ पुलिस ने कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था. इस मामले के सामने आने के बाद टीएमसी समेत विपक्ष भाजपा पर आक्रमक हो गई है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पामेला गोस्वामी को एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया गया है. जहां उन्होंने पेशी के दौरान खुद को बेगुनाह बताया है. गोस्वामी ने कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है. साथ ही कोर्ट से कहा कि राकेश सिंह को भी गिरफ्तार किया जाए. इस पूरे मामले की जांच सीआईडी के द्वारा की जाए.
पामेला गोस्वामी ने कहा कि मुझे एक शख्स को कोकीन का पाउच लगाने के लिए भेजा था.
इस बात को मैंने 5 दिन पहले ऑडियो में रिकॉर्ड कर ली थी. मुझे साजिश के तहत फंसाया गया है. मुझे विश्वास है कि सत्य की जीत होगी.
वहीं पामेला के आरोपों पर राकेश सिंह ने कहा कि मुझे नहीं पता की उन्होंने ये आरोप क्यों लगाए हैं. लेकिन इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए. जबकि पामेला के पिता ने खुद उसके खिलाफ जांच करवाई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर भाजप के दिग्गज नेताओं के साथ पामेला की कई सारी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. पश्चिम बंगाल में बीजेपी की युवा इकाई की नेता पामेला गोस्वामी और प्रवीर डे को 100 ग्राम कोकेन के साथ गिरफ्तार किया था. जानकारी के लिए बता दें कि अप्रैल-मई महीने में बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं.

