BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पंचायत चुनाव 2021: नामांकन प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन भी जमा होंगे दस्तावेज

by bnnbharat.com
April 13, 2021
in समाचार
समाप्त हो जाएगा मुखिया का अधिकार
Share on FacebookShare on Twitter

UP: पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन की तैयारियों की परीक्षा मंगलवार को होगी. मेरठ जिले के 12 ब्लॉक और कलक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी.  शाम पांच बजे तक चलने वाली प्रक्रिया में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कलक्ट्रेट में चार जगह नामांकन पत्र दाखिल होंगे, जबकि ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य के लिए ब्लॉक स्तर पर नामांकन किए जाएंगे. सभी ब्लॉकों में टेंट लगाकर तैयारियों को सोमवार को अंतिम रुप दिया गया है. 

पहले दिन पहला नवरात्र को देखते हुए अधिक संख्या में नामांकन होने की संभावना है. जिले में 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के लिए सिर्फ दो दिन मिले हैं. 13 और 15 अप्रैल को नामांकन प्रकिया होगी. 14 अप्रैल को बाबा साहेब आंबेडकर जयंती पर अवकाश रहेगा. 

नामांकन के दौरान प्रशासन के लिए बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए सामाजिक दूरी का पालन कराना सबसे बड़ी चुनौती होगा. हालांकि, राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक प्रत्याशी के साथ सिर्फ पांच लोग ही नामांकन स्थल तक जा सकते हैं.

प्रत्याशियों के नामांकन से संबंधित सभी दस्तावेज राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड करने होंगे. इसके लिए ब्लॉक पर इंटरनेट कनेक्टिविटी, स्कैनर आदि की व्यवस्था की गई है. व्यवस्था सुचारु रखने के लिए आरओ, एआरओ को कंप्यूटर ऑपरेटर की सुविधा भी दी गई है.

नामांकन के समय जाति प्रमाण पत्र और जमानत राशि का चालान जमा होना जरुरी है. इसके बाद ही नामांकन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी. जमानत राशि के लिए अवकाश के दिनों में भी चालान फॉर्म जमा करने की व्यवस्था की गई थी. वहीं, आरक्षण प्रक्रिया के चलते जाति प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा.

मेरठ कांग्रेस ने जिला पंचायत वार्ड सदस्यों के 20 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. कांग्रेस पदाधिकारी सभी 33 वार्ड में प्रत्याशी उतारने का दावा कर रहे थे लेकिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अभी 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. वहीं जिला कांग्रेस कमेटी ने उम्मीदवारों की सूची की जानकारी नहीं दी है.

सूची में वार्ड दो से अंजू देवी, वार्ड तीन से जीत खान तोमर, वार्ड चार से रघु प्रताप, वार्ड पांच से सुदेश सैैनी, वार्ड छह से रुकसार, वार्ड सात से शशि देवी, वार्ड आठ से मेनका भारती, वार्ड नौ से महर आलम, वार्ड 12 से रामधन, वार्ड 13 से डॉ. शादाब रहमान, वार्ड 14 से अरुण त्यागी, वार्ड 19 से विजय पाल, वार्ड 20 से यासर सैफी, वार्ड 21 से नवीन गुर्जर, वार्ड 22 से मुन्नी जाटव, वार्ड 24 से श्यामवीर सिंह, वार्ड 28 से अमित त्यागी, वार्ड 29 से मो. आसिफ, वार्ड 30 से रेशमा वारसी और वार्ड 31 से कपिल कुमार को समर्थित उम्मीदवार बनाया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक और अश्वेत युवक की हत्या से भड़के लोग, प्रदर्शन के बाद लगा कर्फ्यू

Next Post

फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट का दूषित पानी समुद्र में छोड़ेगा जापान, चीन-दक्षिण कोरिया ने सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी

Next Post
फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट का दूषित पानी समुद्र में छोड़ेगा जापान, चीन-दक्षिण कोरिया ने सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी

फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट का दूषित पानी समुद्र में छोड़ेगा जापान, चीन-दक्षिण कोरिया ने सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d