BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पंचायत चुनाव: आज से पहले चरण का नामांकन प्रक्रिया शुरू

by bnnbharat.com
April 3, 2021
in समाचार
पंचायत चुनाव रद्द होने को लेकर दो पक्षों में विवाद, हुआ पथराव
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः पांच राज्यों में भले ही विधानसभा चुनाव जीतने को दिग्गज नेता दिन रात एक कर रहे हैं वहीं, दूसरी ओर देश के सबसे बड़े सूबे यूपी में तो इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मियां सातवें आसमान पर हैं. गांव की गलियों, चौराहों और चौपालों में पंचायत चुनाव में अपना झंडा फहराने के लिए उम्मीदवार व समर्थक जमकर प्रचार कर रहे हैं. मतदाताओं को लुभाने के लिए उम्मीदवार हर दांव पेंच आजमा रहे हैं.

पहले चरण के मतदान के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई, जिसके नतीजे 2 मई को आएंगे. ऐसे में नामांकन करने से पहले उम्मीदवारों को कुछ जरूरी चीजों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है, क्योंकि अगर छोटी सी भी गलती हुई तो विरोधी आपका नामांकन पत्र खारिज करा सकते हैं.

राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि उन प्रत्याशियों का पर्चा खारिज हो जाएगा जो प्रचार-प्रसार के लिए गांव की दीवारों का सहारा लेंगे. पंचायत चुनाव में वॉल राइटिंग पर पूरी तरह रोक लगा रखी है. नामांकन पत्र में झूठी सूचना देने से बचने की हिदायत दी गई है. साथ ही खर्च की राशि से ज्यादा व्यय करने पर भी पर्चा खारिज हो जाएगा.

प्रत्याशियों को प्रचार करने के लिए दीवारों का सहारा लेना भारी पड़ सकता है, क्योंकि किसी प्रकार की पेंटिंग और वॉल राइटिंग पर निर्वाचन आयोग ने रोक लगा रखी है. अगर ऐसी गलती कि तो आपका पर्चा खारिज हो सकता है. अगर दीवारों पर प्रचार प्रसार के लिए वॉल पेंटिंग की है तो उसे नामांकन से पहले मिटा दें.

चुनाव आयोग ने गुमराह करने वाले लोगों का पर्चा निरस्त करने और उन्हें अयोग्य घोषित करने का अधिकार दिया है. निश्चित धनराशि से अधिक खर्च करने वाले प्रत्याशियों पर चुनाव आयोग कार्रवाई का चाबुक चला सकता है.

वहीं, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को खर्च करने के लिए सीमित धनराशि सुनिश्चित की गई है. ग्राम प्रधान और बीडीसी पद के दावेदार 75,000 रुपये, ग्राम पंचायत सदस्य 10 हजार रुपये और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 1,50,000 रुपये से ज्यादा प्रचार-प्रसार में खर्च नहीं कर सकता है.

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उम्मीदवार एक से लेकर चार सेट तक नामांकन के दौरान जमा कर सकेंगे. नामांकन पत्र के साथ शपथ पत्र और नो ड्यूज देना भी जरूरी है. चुनाव आयोग ने सख्त हिदायत दी है कि आगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता, सहायिका, आशा, शिक्षा मित्र, किसान मित्र, ग्राम रोजगार सेवक आदि पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे. चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 वर्ष और वोट डालने के लिए 18 साल होनी जरूरी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया

Next Post

राष्ट्रपति कोविंद की हालत में सुधार, स्पेशल रूम में किया गया शिफ्ट

Next Post
रामनाथ कोविंद ने आर्मी हॉस्पिटल को दिया 20 लाख रूपए का दान

राष्ट्रपति कोविंद की हालत में सुधार, स्पेशल रूम में किया गया शिफ्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d