BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पंचायत चुनाव जल्द, सीमांकन और आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया जारी- निर्वाचन आयुक्त

by bnnbharat.com
February 22, 2021
in समाचार
पंचायत चुनाव जल्द, सीमांकन और आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया जारी- निर्वाचन आयुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने पंचायत चुनाव को लेकर

जमशेदपुर:- राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ0 डी0के0 तिवारी ने कहा कि झारखंड में पंचायत चुनाव जल्द करा लिये जाएंगे. पंचायत चुनाव को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही है. राज्य निर्वाचन आयुक्त सोमवार को जमशेदपुर परिसदन में पंचायत चुनाव को लेकर जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. बैठक में उन्होंने चुनाव को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

डॉ0डीके तिवारी ने कहा कि पंचायत चुनाव की तैयारी अभी प्रारंभिक चरण में है, सबसे पहले पंचायतों के सीमांकन और आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया पूरी करने का काम चल रहा है.  उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र के लिए चुनाव कराना आवश्यक है ,क्योंकि पंचायत चुनाव होने पर ही ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विकास की राशि पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से खर्च की जाती है. उन्होंने बताया कि चुनाव में कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर जारी आवश्यक दिशा-निर्देश का पालन किया जाएगा.

प्ंचायत चुनाव के बारे में डी के तिवारी ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही चुनाव संपन्न होगा. इसके लिए छोटी-छोटी समस्याएं हैं ,जिसका समाधान समय रहते कर लिया जाएगा . चुनाव की तैयारियों को कई चरणों में पूरा करने का काम किया जाएगा.  बैठक में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सूरज कुमार, सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट समेत जिले के सभी अधिकारी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमत के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी प्रदर्शन

Next Post

सरना धर्मगुरु बंधन तिग्गा के इलाज के लिये तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को बाबूलाल मरांडी ने लिखा पत्र

Next Post
भाजपा का प्रतिनिधिमंडल मिला विधानसभा अध्यक्ष से, बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष घोषित करने की मांग की

सरना धर्मगुरु बंधन तिग्गा के इलाज के लिये तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को बाबूलाल मरांडी ने लिखा पत्र

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d