हजारीबाग: हजारीबाग पदमा थाना के अंतर्गत एनएच-33 सुरुजपूरा के पास टेलर ने टक्कर मार दी. जिससे टाटीझरिया प्रखंड के बेड़ो कला के पंचायत सचिव की घटनास्थल पर मौत हो गई. वहीं दो लोग घायल हो गए. घटना के संबंध में परिजन ने बताया कि रामपुर से सुरेंद्र प्रसाद मोटरसाइकिल से टाटीझरिया मीटिंग में जा रहे थे. जिसमें उन्होंने अपने घर के बगल की अंजली कुमारी और राहुल कुमार को मोटरसाइकिल से बैठाकर हजारीबाग छोड़ने की बात कह कर ला रहे थे. इसी क्रम में सूरजपुरा पहुंचने के बाद विपरीत दिशा से आ रही ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी. जिसमें घटनास्थल पर पंचायत सचिव की मौत हो गई.
बता दें कि यह बेड़ो कला टाटीझरिया के पंचायत सचिव थे. घटना की सूचना मिलते ही पदमा पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं घायलों को पीसीआर वाहन के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. जहां उनकी इलाज चल रही है.

